हत्या या दुर्घटना…परिजनों ने जताई आशंका…पुलिस का बयान…पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा स्पष्ट

आदतन शराबी की मौत..विवेचना कर रही पुलिस

बिलासपुर—तिफरा में एक युवक की लाश मिलने से इलाके मैें सनसनी फैल गयी। पुलिस के अनुसार युवक के  शरीर में चोट के निशान है। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि मृतक सब्जी बेचने का काम करता था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया गया है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिफरा स्थित शनि मंदिर के पास एक गौशाला में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। लोगों से मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतक शरीर में चोट के कई निशान है। मर्ग कायम करने के साथ ही छानबीन अभियान चलाया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक का नाम अज्जू साहू  है।

विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली बताया मृतक आदतन शराबी था। तलाशी के दौरान जेब से एक शराब की बोतल बरामद किया गया। मृतक  के शरीर पर चोट के निशान पाये गये। गले में भी चोट देखा गया। चेहरे पर एक दो जगह खून बहने के निशान थे। इसके अलावा मृतक के शरीर में कहीं भी गंभीर चोट के निशान दर्ज नहीं किया गया है।

पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक जानकारी मिलेगी। बहरहाल बुधवार की रात अज्जू साहू के साथ उठने बैठने वालों की तलाश की जा रही है।

CG News- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों का हंगामा

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles