बाड़मेर DISHA बैठक में बढ़ा विवाद, सांसद उम्मेदाराम और विधायक ravindra bhati ने अधिकारियों को लगाई फटकार

राजस्थान के बाड़मेर की जिला समन्वय बैठक में कलेक्टर टीना डाबी को सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कड़ी फटकार लगाई।

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक मंगलवार को जमकर विवादों में रही। बैठक के दौरान सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और शिव विधायक रविंद्र भाटी (ravindra bhati)  अधिकारियों पर तीखे शब्दों में नाराज़ हुए।

उनकी नाराज़गी का केंद्र बने कई अधिकारी, जो या तो बैठक से अनुपस्थित थे या फिर समीक्षा के दौरान संतोषजनक जवाब देने में असफल रहे।

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक देर रात 8 बजे तक चली। बैठक की अध्यक्षता सांसद उम्मेदाराम कर रहे थे। केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों की लापरवाही पर सांसद ने कड़ी फटकार लगाई।

इसी दौरान एक क्षण ऐसा आया जब विधायक रविंद्र भाटी (ravindra bhati) सीधे जिला कलेक्टर टीना डाबी पर ही भड़क गए। उन्होंने कहा, “मीटिंग क्यों करवाते हैं? हमारा समय खराब किया।

अगर चर्चा अकेले करनी थी तो अकेले में कर लेते। चार साल बाद मीटिंग हो रही है और फिर भी कोई काम नहीं।”

सांसद उम्मेदाराम ने भी कलेक्टर से जवाब मांगते हुए नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि निर्णय अधिकारियों की मर्जी से ही होने हैं, तो फिर जनप्रतिनिधियों को बैठक में बुलाने का औचित्य क्या रह जाता है।

विधायक भाटी (ravindra bhati) ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि चार साल बाद हुई बैठक भी बिना सार्थक परिणाम के रही, तो अगली बैठक भी शायद चार साल बाद ही होगी। उन्होंने तंज किया कि ऐसी बैठकें सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई हैं।

Cabinet Decision- दिवंगत कार्मिक के माता-पिता को अब मिल सकेगी 50 प्रतिशत तक पारिवारिक पेंशन

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles