CG News-ड्यूटी के दौरान नशे में पाया गया आरक्षक, कोण्डागांव एसपी ने तत्काल किया निलंबित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बयानार थाना क्षेत्र में रात्रि सुरक्षा गार्ड ड्यूटी के दौरान आरक्षक अमित कुमार नेताम शराब के नशे में पाए गए। ड्यूटी स्थल पर उनके अनुशासनहीन व्यवहार से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन गई, जिसकी रिपोर्ट थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक को भेजी गई थी।

CG News-कोण्डागांव। पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता पर सख्त रवैया अपनाते हुए कोण्डागांव के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बयानार थाना में पदस्थ आरक्षक अमित कुमार नेताम को ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आरक्षक पर सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बयानार थाना क्षेत्र में रात्रि सुरक्षा गार्ड ड्यूटी के दौरान आरक्षक अमित कुमार नेताम शराब के नशे में पाए गए। ड्यूटी स्थल पर उनके अनुशासनहीन व्यवहार से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन गई, जिसकी रिपोर्ट थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक को भेजी गई थी।

रिपोर्ट के आधार पर एसपी पंकज चंद्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की।

निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक अमित कुमार नेताम का मुख्यालय कोण्डागांव पुलिस लाइन निर्धारित किया गया है।

CG Weather Update Today: राजधानी में सुबह से छाए बदल, 10 से ज्यादा जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles