Bilaspur NewsChhattisgarh

कांग्रेसियों ने किया गौ सत्याग्रह..कहा..भाजपा ने गाय और गंगा को बनाया चुनावी हथियार…जनता और किसानों में आक्रोश

गोधन न्याय योजना को बन्द कर सरकार ने किया आर्थिक नुकसान

बिलासपुर…प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश समेत जिला स्तर पर जिला और शहर कांग्रेस ने गौसत्याग्रह किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने विजय केशरवानी  के अगुवाई में तिफ़रा समेत जिले के कमोबेश सभी ब्लाक में कांग्रेसियों ने गौ सत्याग्रह किया। शहर कांग्रेस कमेटी ने विजय पाण्डेय के नेतृत्व में गाय के साथ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गोधन न्याय योजना बंद होने के बाद गौ वंशियों की स्थिति चिंताजनक है। रोका छेका नहीं होने से किसानों की खड़ी फसल को नुकसान पहुंच रहा है। सड़क हादसो में बृद्झि हुई है।
केशरवानी की अगुवाई में जिला कांग्रेस का प्रदर्शन
तिफरा में विजय केशरवानी की अगुवाई में गौ सत्याग्रह अभिायन के साथ जिला के कमोबेश सभी ब्लाक में  कांग्रेसियों ने गाय साथ में लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर गोठान का निर्माण कराया गया। भूपेश सरकार ने आवारा पशुओं को संरक्षण देकर ना केवल किसानों के फसल को बचाया। बल्कि सड़क हादसों में कमी लाने का सफल प्रयास किया।विजय ने बताया कि तिफरा ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह 9 बजे से आवारा मवेशियों को बाजार चौक से एकत्रित कर रायपुर रोड होते हुए नगर निगम जोन-2 कार्यालय के सामने छोड़ा है। व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश भी जाहिर किया है।
विजय ने कहा कि प्रदेश की जनता में छत्तीसगढ़ सरकार की असंवेदनशीलता को लेकर गहरा आक्रोश है। गोधन न्याय योजना बन्द होने से गौवंशीयों को भारी नुकसान हो रहा है। सड़क हादसों में लोगों को जान से हाथ धोने को मजबूर होना पड़ रहा है। आवारा मवेशियों ने किसानों की नींद हराम कर दिया है। ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी तिफरा अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि भाजपा ने इलेक्टोरल बॉण्ड से गौ मांस तस्कर से ढाई सौ करोड़ का चंदा लिया है। भारतीय जनता पार्टी  गौ माता के नाम पर केवल राजनीति करती है। इन्हें कॉंग्रेस सरकार की गोधन न्याय योजना से गौसेवा की सीख लेनी चाहिए।
शहर कांग्रेस  कमेटी ने भी किया प्रदर्शन
शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के सभी चार ब्लाक कांग्रेसियों ने भी विजय पाण्डेय की अगुवाई गौ  सत्याग्रह किया।सभी ब्लाक अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ गाय लेकर नेहरू चौक पहुंचे।  शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि  भाजपा के लिए गाय और गंगा सिर्फ चुनावी हथियार है। गौवंशीय पशुओ को लेकर उनकी चिंता सिर्फ छलावा है। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने गोधन योजना को ग्रामीण आर्थिक विकास से जोड़कर गाय को संरक्षित और संवर्धित किया।  ग्रामीण को आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया। गौवंशीयों के गोबर से तैयार सामान को बाजार भी दिया। जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई।
 सत्याग्रह  कार्यक्रम में पार्षद स्वर्णा शुक्ला गाय लेकर पहुंची। लेकिन पुलिस ने कांग्रेसियों को गाय के साथ एसडीएम कार्यालय में प्रदेश नहीं करने दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की।
रईसजादों ने लड़कियों से मारपीट किया...कार तोड़ा..जान से मारने की धमकी भी दी...पहले भी दे चुके हैं चाकूडांस और अपहरण की घटना को अंजाम.
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close