मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ध्वाजारोहण..विकास झांकी का किया दर्शन..रंगारंग कार्यक्रम का उठाया आनन्द..शहादत को किया नमन

मुख्यमंत्री के संदेश में विकास की झांकी..ओपी ने किया संदेश का वाचन

बिलासपुर—76वां गणतंत्र पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साह के साथ मनाया गया। वित्त वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्री ओपी चौधरी ने संभागीय मुख्यालय स्तित पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण किया। उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रध्वज का सम्मान कर राष्ट्रीगान किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए । नीले आकाश में तिरंगां गुब्बारा छोड़कर भारत और भारतीयता यशघोष किया। परेड कमाण्डर प्रशिक्षु आईपीएस सुमीत कुमार ने राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी । मुख्य कार्यक्रम के बाद सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। वित्त मंत्री ने इस दौरान विकास कार्याे की मनोहारी झांकी का दर्शन भी किया। 
 
           76वां गणतंत्र पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि ओपी चौधरी ने  मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश वाचन किया। ओपी चौधरी ने इस दौरान नक्सल हिंसा में शहीद  जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 139 अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। 
 
आकर्षक परेड का प्रदर्शन
 
परेड कमाण्डर की अगुवाई में 13 प्लाटून ने भव्य और आकर्षक परेड का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोहा। परेड में सीनियर कैटेगरी में पहला स्थान जिला पुलिस बल महिला और  दूसरा स्थान सशक्त पुलिस बटालियन सकरी ने हासिल किया। जूनियर कैटगरी में पहला स्थान जूनियर डिवीजन एनसीसी गर्ल्स, दूसरा स्थान गाइड जूनियर डिवीजन और तीसरा स्थान सीनियर एनसीसी गर्ल्स को मिला। 
 
सांस्कृतिक कार्यक्रम बना आकर्षण का केन्द्र
 
समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर शमा बांधा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहला पुरस्कार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पचपेड़ी, दूसरा पुरस्कार एम. एल. बी. कन्या शाला और तीसरा पुरस्कार टाईम्स एजुकेशन मल्हार को मिला। शासकीय कन्या स्कूल सरकण्डा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, देवकीनंदन कन्या शाला और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की प्रस्तुति को जमकर सराहा गया।
 
जीवंत झांका का प्रदर्शन
 
जिले के विभिन्न 20 विभागों ने शासन की फ्लैगशीप योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकियों का जीवंत प्रदर्शन किया। झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में हुए विकास कार्याे को दिखाया गया। झांकी में पहला स्थान केन्दीय जेल बिलासपुर, दूसरा जिला पंचायत और तीसरा पुरस्कार स्कूल शिक्षा विभाग को मिला। समारोह स्थल में प्रदर्शन के बाद सभी झांकियों का शहर में भ्रमण कराया गया ।ताकि जन जन को शासन की योजनाओं की जानकारी हासिल हो सके।
 
अतिथियों की महति उपस्थिति
 
कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर  अमित कुमार, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, एडीएम आर.ए.कुरूवंशी, समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सौरभ सक्सेना और मुकुल शर्मा ने किया। समारोह के अंत में निगम कमिश्नर ने आभार जाहिर किया। 
छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *