सीमेन्ट मूल्य वृद्धि का विरोध…कांग्रेस नेताओं ने कहा…चौधरी टैक्स से जनता की हालत खराब…IG से किया FIR का विरोध

सीमेन्ट दर में बृद्धि को बताया चौधरी टैक्स

बिलासपुर– प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला प्रभारी और प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल ने कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर सरकार पर निशाना साधा। प्रेस वार्ता में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव,महापौर रामशरण यादव,पूर्व विधायक शैलेष पांडेय,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ,गौरव ऐरी उपस्थित रहे।
  सुबोध हरितवाल ने साय सरकार पर निशाना साधा। शासन-प्रशासन पर नियंत्रण नही होना बताया।  छत्तीसगढ़ की जनता महंगाई से परेशान है। बावजूद इसके सरकार रोज नये फरमान जारी कर रही है। जिसका विरोध भाजपा नेता मुखर होकर कर रहे हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि सरकार  का भविष्य क्या है?
हरितवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ एक साधन सम्पन्न राज्य है। 9 माह की सरकार में रेत,गिट्टी,छड़ की कीमत आसमान पर है। सीमेंट की कीमत प्रति 50 रूपये बोरी बढ़ा दिया है। सीमेंट में भारी भरकम टैक्स से गरीब जनता का जीना मुश्किल हो जाएगा।
प्रेसवार्ता के बाद  कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर ज़िले में बढ़ते अपराध पर चिन्ता जाहिर कयिा। एनएसयूआई कार्यकर्ताओ पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में जिला प्रभारी, प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, सभापति शेख नजीरुद्दीन, गौरव ऐरी शामिल थे।
पुलिस की सरप्राइज चेकिंग...अभियान के दौरान पकड़ाया बदमाश...धारदार हथियार के साथ आरोपी को भेजा गया जेल

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

× Promotion