CG NEWS:छत्तीसगढ़ में लूट की बड़ी वारदात, कट्टे की नोंक पर ज्वेलरी से एक करोड़ के जेवरात ले गए चार बाइक सवार

CG NEWS:अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ से लूट की एक बड़ी वारदात की खबर आ रही है । यह घटना बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बुधवार को दिनदहाड़े हुई । जहां  नगरपालिका चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स से तीन बदमाश कट्टे की नोक पर करीब 1 करोड रुपए के जेवरात लूट कर भाग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

खबर मिली है कि बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश राजेश ज्वेलर्स के पास पहुंचे। इस दौरान  उनमें से एक ज्वेलरी दुकान के बाहर रुक गया और बाकी तीन भीतर घुसे ।उस समय दुकान में दो ग्राहक थे और दुकान संचालक राजेश सोनी भी थे। लुटेरों ने सभी को अपने कब्जे में किया और कट्टा दिखाकर धमकाया। लुटेरों ने राजेश सोनी को जमीन पर बिठाया और लाकर खुलवाकर  वहां से सभी जेवरात निकाल लिए। इसके बाद दुकान के शोकेस में रखें  सोने के जेवर भी निकाले। लूट के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। वारदात की खबर मिलने के बाद दुकान के आसपास भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची । पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और झारखंड की सीमा पर नाकेबंदी की है।  यह वारदात  राजेश  ज्वेलर्स में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना की खबर मिलने पर एसपी राजेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे ।दुकान संचालक के मुताबिक लुटेरे करीब एक करोड़  के आभूषण लेकर भागे हैं।

सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट,प्रदेश के विकास को नई गति देगा बजट : मुख्यमंत्री साय

Related Articles