आटो वाहन चोर गिरोह पकड़ाया…चार आरोपियों में दो नाबालिग भी गिरफ्तार…सामान बरामद…भेजा गया जेल

आटो वाहन चार चोर गिरफ्तार..दो नाबालिग शामिल

बिलासपुर—-सीपत पुलिस ने आटो वाहन चोर गिरोह को पकड़ा है। गिरफ्तार चार आरोपियों में नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद आटो समेत स्टेपनी, 10 नग कैरेट बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों पर पुलिस ने विधि सम्मत कार्रवाई को अंजाम दिया है।
जांजी निवासी राधेष्याम यादव की शिकायत पर पुलिस ने आटो चोर गिरोह को पकड़ा है। लिखित शिकायत में राधेश्याम ने बताया कि 8 अक्टूबर 2024 की रात्रि हमेशा की तरह आटो घर के पास खडा किया। लेकिन सुबह मौके से आटो वाहन गायब था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन अभियान चलाया।
छानबीन के दौरान संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की कार्रवाई की गयी। दो नाबालिग समेत चार आरोपियों ने आटो चोरी का जुर्म कबूल किया। सामान बरामद कर आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
चार सूत्रीय मांग पर कर्मचारियों की 1 दिवसीय ताकत...कार्यालयों में लटका ताला...नेताओं ने कहा अब करेंगे बड़ा आंदोलन

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles