कलेक्टर त्रिपाठी ने मतदान केंद्र पहुंचकर व्यवस्था का लिया जायजा
पटना नगर पंचायत में अब तक 13 प्रतिशत मतदान

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
कोरिया। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत नगर पंचायत पटना में 15 केन्द्रों में मतदान सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गया था। मतदाता घर से निकलकर मतदान करने पहुंच रहे हैं साथ ही सेल्फी भी ले रहे हैं।
सुबह 10 बजे तक 364 पुरुष एवं 210 महिला मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। इस तरह 13 प्रतिशत मतदान हुआ।
कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी भी पटना नगर पंचायत के आदर्श मतदान केंद्रों सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण की।
इस अवसर पर उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की इस महापर्व में सबकी भागीदारी आवश्यक है, इसलिए प्रत्येक मतदाता, मतदान करने मतदान केंद्र जरूर पहुंचे साथ ही शांतिपूर्वक मतदान करने में सहयोग करें।









