VIDEO-हसिया लेकर खेत में उतरे कलेक्टर…काटा धान..गिरदावरी का सत्यापन भी किया..बेलतरा के किसानों से पूछा हालचाल…उत्सव का दिया न्योता
किसानों की गिरदावरी का किया सत्यापन

बिलासपुर— कलेक्टर अवनीश शरण ने हमेशा की तरह एक बार फिर सबको चौका दिया। खेत में उतरकर धाना काटा..। हमेशा की तरह किसानों से संवाद किया। लोगों की परेशानियों को समझने का प्रयास भी किया। किसानों ने भी खुलकर अपना सुख दुख साझा किया। इतना ही नहीं कलेक्टर यकायक खेत पहुंचकर धान की खड़ी फसल को देखा। और हसिया लेकर ना केवल धान काटा। बल्कि किसानों को धान बेचने का न्योता भी दिया। उन्होने कहा कि किसी को धान खरीदी केन्द्र में क्रय विक्रय के दौरान परेशानी नहीं होगी।
यदि किसी प्रकार की समस्या आती भी है तो इसकी जानकारी तत्काल उनके साथ साझा करें। बहरहाल धान काटते देख बेलतरा के किसान और उपस्थित लोग अवनीश शरण की सहजता के कायल हो गये। मैदान में उतरे कलेक्टर शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गिरदावरी सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। एक दिन पहले ही कलेक्टर अवनीश शरण ने क्रास चेकिंग के बाद गिरदावरी में त्रुटि पाये जाने पर जिले के 71 पटवारियों को नोटिस थमाया। एसडीएम को भी नोटिस जारी कर परफेक्ट रिपोर्ट पेश करने को कहा।
आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण आज सुबह कलेक्टर अवनीश शरण यकायक बेलतरा तहसील के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा किया। कलेक्टर सीधे किसानों के बीच पहुंचकर खेतों में खड़ी फसल का जायजा लिया। गिरदावारी का सत्यापन भी किया।
अवनीश शरण ने भरवीडीह, गढ़वट, अकलतरी, बाम्हू, खैरखूंडी चोरहादेवरी, सरवनदेवरी समेत अन्य गांवों दर्ज खसरों सत्यापन किया ।धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होने उपस्थित सभी किसानों को धान बेचने सम्मान के साथ न्योता भी दिया। साथ ही धान भी काटा।
कलेक्टर से मिलकर दुखीराम हुआ खुश कलेक्टर ने सबसे पहले भरवीडीह गांव पहुंचकर गिरदावरी का सत्यापन किया। किसान भुनेश्वर के खेत में खड़ी फसल का मुआयना किया। पटवारी की तैयार अभिलेखों को क्रास चेक किया।
गढ़वट गांव पहुंचकर किसान दुखीराम साहू के खसरे का भी गिरदावरी सत्यापन किया। उत्साहित किसान दुखीराम ने कलेक्टर को बताया कि टोकन कटवा लिया हैैं। अकलतरी सोसायटी में धान बेचने जाएगा। बाम्हूं के किसान ईश्वर प्रसाद और चोरहा देवरी के किसान मालिक राम में भी धान खरीदी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। यहां किया गया खसरों का सत्यापन जानकारी देते चलें कि जिले में पटवारियों ने गिरदावरी कर भूईयां साफटवेयर में जानकारी को अपलोड किया है तहसील स्तर पर रिकार्ड का सत्यापन अधिकरियों-कर्मचारियों ने सत्यापन किया। बताते चलें कि तहसील स्तर पर 8 प्रतिशत और 84 प्रतिशत खसरों का सत्यापन जिला स्तर पर किया गया है।
धान खरीदी केन्द्र का लिया जायजा कलेक्टर अवनीश शरण ने ग्राम टेकर स्थित धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। समिति प्रभारी से कहा कि किसानों से उनकी मेहनत का उपज खरीदा जाए। धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होने स्पष्ट किया कि धान खरीदी अभियान का लाभ हमारे वास्तविक किसानों के मिले।
किसी दलाल या बाहर लोगों को धान बेचने से रोका जाए। दलाल किस्म के लोगों की पहचान पहले से कर लें। अन्यथा कार्रवाई होगी। उन्होंने चेकलिस्ट के अनुरूप पूरी तैयारी रखने को कहा। कुछ किसानों से चर्चा कर धान बेचने आने का न्योता भी दिया।

