मंगलवार से केशकाल में भी शुरू होगा कलेक्टर जनदर्शन

कोंडागांव/ साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के केशकाल एवं बड़ेराजपुर विकासखण्ड के आम नागरिकों को अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचने में होने वाली परेशानी को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा केशकाल में जनदर्शन के आवेदन लेने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

केशकाल एवं बड़ेराजपुर विकासखण्ड के आम नागरिकों की सुविधा के लिए जनपद पंचायत केशकाल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नेतृत्व में आगामी मंगलवार से कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

अगर किसी आवेदक को कलेक्टर से सीधे संवाद करना है, तो वीसी के माध्यम से बात हो सकेगी।

उक्त कलेक्टर जनदर्शन प्रत्येक मंगलवार को स्थान जनपद पंचायत केशकाल में दोपहर 01 बजे से शुरू होगा।

Rajnandgaon News: आगामी शिक्षा सत्र को लेकर बैठक 10 जून को

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *