जमीन चोरों पर कलेक्टर ने फिर कसा शिकंजा..कालोनियों में गरीबों के लिए आरक्षित जमीन का होगा सर्वे…बिल्डरों में हलचल..EWS जमीन का होगा सत्पापन

तीन किलोमीटर दायरे में ईडब्लूएस जमीन का होगा सत्यापन

बिलासपुर—कलेक्टर अवनीश शरण ने एक बार फिर आदेश जारी कर जमीन चोरों में हलचल मचा दिया है। टीएल बैठक में उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कॉलोनियों में गरीबों के लिए आरक्षित जमीन का सर्वे करें। वस्तुस्थिति की जानकारी तैयार करने के साथ ही सीमांकन रिपोर्ट भी पेश करें। कलेक्टर ने इस दौरान अधिकारियों को विशेष आदेश जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री जनदर्शन से मिले प्रकरणों का तीन सप्ताह के भीतर निराकरण  कर जानकारी प्रदान करने को कहा।
 कलेक्टर अवनीश शरम ने एक बार फिर जमीन मामले में नया आदेश जारी कर जमीन चोरों के बीच हलचल मचा दिया है। टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर ने हमेशा की तरह जोर देते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन से मिली शिकायतों को गंभीरता के साथ तीन सप्ताह के अन्दर निराकरण कर वस्तुस्थिति से अवगत करायें।
  बैठक में कलेक्टर ने कहा कि रिहायशी कॉलोनियों में शासन की गाइड लाइन के अनुसार गरीबों के आवास के लिए 15 प्रतिशत जमीन आरक्षित होता है। एसडीएम पता लगाएं कि कालोनियों में आरक्षित जमीनों की स्थिति क्या है। बैठक ने दुहराया कि बिल्डरों को अपनी कॉलोनी में 15 फीसदी भूमि गरीब लोगों के लिए आरक्षित रखने का प्रावधान है। कुछ कॉलोनियों ने निर्देशों का पालन नहीं किया है। एसडीएम की जिम्मेदारी है कि सारी जमीनों का पता लगाएं और सीमांकन कर रिपोर्ट पेश करें।
उन्होंने  निर्देश दिया कि तीन किलोमीटर के दायरे में आवंटित ईडब्ल्यूएस भूमि को भी सत्यापित किया जाए। कलेक्टर ने रेड क्रॉस सोसायटी की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। बताया कि इस साल अब तक 6.29 लाख रुपए सदस्यता शुल्क से रकम प्राप्त हुई है। बैठक में निगम आयुक्त अमितकुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान समेत जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बदनाम योजना सहायक की टीएनसी से छुट्टी...गंभीर शिकायत पर कलेक्टर ने जारी किया फरमान..खत्म हुआ गेमनानी का गेम

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles