गुजरात सरकार की योजनाओं को जानने के लिए दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रवाना हुए सीएम साय


Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से शुरू हो गया है। सीएम साय आज सुबह 8.30 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। वे गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल से करेंगे मुलाकात और गुजरात सरकार की योजनाओं को देखेंगे। मुख्यमंत्री साय डैशबोर्ड और जन शिकायत सिस्टम को जानेंगे, साथ ही गुजरात इन्वेस्टमेंट पॉलिसी को जानेंगे। सीएम साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज जाएंगे और साबरमती रिवर फ्रंट भी जाएंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री केवड़िया में स्टैचू ऑफ यूनिटी जाएंगे और भारत पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे कल छग इन्वेस्टर्स कनेक्ट में शामिल होंगे और छग इन्वेस्टर्स कनेक्ट में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। विष्णु देव साय कल रात 9.30 बजे रायपुर लौटेंगे।




