CG News: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत! स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला प्रधान पाठक गिरफ्तार

Cg news।छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। वाड्रफनगर क्षेत्र के एक स्कूल में प्रधान पाठक (हेडमास्टर) को नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी प्रधान पाठक पर आरोप है कि वह छात्रा को स्कूल के ऑफिस में अकेले बुलाकर उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करता था।

पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर चौकी वाड्रफनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने पीड़िता छात्रा का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ अपराध क्रमांक 180/2025 के तहत धारा 74, 75(i) बीएनएस और 8, 10 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के साथ-साथ 3(1) ब(i) एसटी/एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

मामला एक्ट्रोसिटी एक्ट से संबंधित होने के कारण आगे की जांच एसडीओपी वाड्रफनगर राम अवतार ध्रुव को सौंपी गई।

जांच के दौरान आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद अपने गांव और ठिकाने से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तैनात किए थे। आज 14 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी प्रधान पाठक को उसके गांव से पकड़ लिया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने छात्रा से छेड़छाड़ करने की घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस पूरी कार्रवाई में प्र०आर० प्रदीप भारद्वाज, आरक्षक सुरेन्द्र उईके, अभिषेक पटेल, अनुज जायसवाल और अरविन्द्र सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

Bihar Election 2025 Phase 1: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू, बूथों पर लगी लंबी लाइन

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles