लिपिकों ने किया शंखनाद…प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा..इतिहास में दर्ज होगा 23 अगस्त….00 दिनों में पूरा करे मोदी की गारंटी
30 अगस्त को लिपिक करेंगे महा फैसला..रोहित तिवारी

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—लम्बी नींद के बाद एक बार फिर प्रदेश के लिपिकों ने शंखनाद का एलान किया है। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार पुरानी मांग को लेकर हड़ताल का एलान किया है। रोहित तिवारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि चुनाव के पहले सरकार ने लिपिकों की मांग को 100 दिनों में पूरा करने का वादा किया था। सरकारी मोदी गारंटी वाले संकल्प को पूरा करे। रोहित तिवारी ने कहा कि सरकार के खिलाफ 23 अगस्त को आधा दिन का अवकाश लेकर प्रदर्शन करेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने 23 अगस्त को प्रदेश स्तर पर भोजन अवकाश में प्रदर्शन का एलान किया है। मामले में पत्रकारों को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि चुनाव के पहले वादा किया था कि लिपिकों की वर्षों की लंबित मांग को सरकार बनते ही 100 दिनों के भीतर मोदी गारंटी के तहत पूरा करेंगे।
रोहित ने बताया कि सरकार को बने सात महीने हो गए हैं। मतलब 100 दिन पूरे हो चुके हैं। बावजूद इसके सरकार ने मोदी गारंटी वाले संकल्प पत्र में किए वादे को पूरा नहीं किया है। लिपिक वेतनमान सुधार की सकारात्मक पहल नही होने से प्रदेश भर के लिपिकों में दिनों दिन आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।
इस बात को ध्यान में रखते हुए लिपिकों ने फैसला किया है कि किसी बड़े आंदोलन से पहले सभी लिपिक आधा दिन अपनी मांग को लेकर प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। त हैं। रोहित ने बताया कि लिपिक नेता एकजुट होकर 23 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में मांग पत्र का ज्ञापन देंगे। इसके बाद 30 अगस्त को राजधानी रायपुर में लिपिक महापंचायत महा बैठक में आगामी रणनीतियों पर फैसला लेंगे।
रोहित तिवारी नेकहा कि अगस्त माह को अगस्त क्रान्ति के नाम से भी जाना जाता है । सरकार को इस बात को बताने की जरूरत नहीं है। आने वाले समय में इतिहास में 8 अगस्त की तरह 23अगस्त को भी लिपिक क्रान्ति के नाम से जाना जाएगा।









