तीन भाइयों ने किया पड़ोसी का मर्डर..दो गिरफ्तार…बताया..दस साल पहले किया था पिता की हत्या..अब पूरा हुआ बदला…
हत्या का तीसरा आरोपी फरार...टोनिया प्रताड़ना का आरोप

बिलासपुर—पिता की हत्या के बाद बदले की भावना में जल रहे बेटों ने पड़ोसी को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई कर दो युवकों को धर दबोचा है। जबकि तीसरा आरोपी मौका पाकर फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के गांव लगरा का है। सोमवार को पड़ोसी जितेन्द्र केवट,धर्मेन्द्र और हेमंत ने पड़ोसी छतराम को घेरकर टंगिया, लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। सिर और सीने में गंभीर चोट लगने से छतराम की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। जानकारी के बाद सरकंडा पुलिस ने पतासाजी कर दो आरोपियों हेमंत केंवट और धर्मेन्द्र केंवट को धर दबोचा।
पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि दोनों परिवार के बीच पुरानी रंजिश है। इसके अलावा गिरफ्तार दोनो आरोपियों ने बताया कि छतराम और उसके पिता ने दस साल पहले उसके पिता तिलकराम को जान से मार डाला। दोनों को गिरप्तार किया गया। लेकिन आठ साल बाद जेल से बाहर आ गए। जेल से निकलने के बाद संतोष रोजी रोटी के चक्कर में पुणे चला गया। जबकि छतराम गांव में रोजी मजदूरी का काम करने लगा। इस दौरान हम तीनों भाई पिता का बदला लेने के लिेए मौके की तलाश में थे। मौका मिलते ही तीनों ने मिलकर छतराम को मौत के घाट उतार दिया।
आरोपियों ने बताया कि छतराम के परिवार ने जीना मुश्किल कर दिया था। छतराम के परिवार वाले आए दिन उसकी मां को टोनही के नाम से प्रताड़ित करते थे। इतना ही नहीं गांव वाले भी छतराम के परिवार से परेशान थे। बहरहाल मामले में पुलिस का दावा है कि फरार तीसरे आरोपी को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






