स्मार्ट सिटी के काम का करूंगा निरीक्षण..सचिव से कराऊंगा जांच..ठेकेदारों पर भी होगी कार्रवाई…बोले केन्द्रीय मंत्री तोखन..नहीं उखाड़ते गड़े मुर्दे..गोधरा की सच्चाई को जानना जरूरी
भ्रष्टाचार पाए जाने पर ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई...तोखन साहू

बिलासपुर—स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शीतकालीन सत्र से लौटने के बाद अधिकारियों के साथ मोटरसायकल से नगर का भ्रमण करूंगा…स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट क एक एक कार्य का निरीक्षण करूंगा। भ्रष्टाचार या काम में गुणवत्ता से समझौता का सवाल ही नहीं उठता। स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पाये जाने पर ना केवल दोषी अधिकारियों बल्कि ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी करेंगे। यह बातें केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर प्रवास के दौरान कही। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि देश में कई ऐसे शहर हैं..जहां स्मार्ट सीटी का काम देखने लायक है। इसलिए बिलासपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का मुआयना करना जरूरी है। चाहे जतिया तालाब हो या कोई और काम..सभी की जांच केन्द्र के उच्च अधिकारी करेंगे। सवाल जवाब के दौरान तोखन ने कहा हम गड़े मुर्दे नहीं उखाड़ते…बस बताना चाहते हैं कि गोधरा में क्या कुछ हुआ ..इसके लिए सभी को एक बार साबरमती एक्सप्रेस फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री तोखन साहू संसदीय क्षेत्र बिलासपुर में आयोजित 146 करोड़ रूपयों के विकास कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। मुख्यमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम से पहले तोखन साहू ने अपने कार्यालय में जनदर्शन के दौरान जनता से संवाद किया। सभी की समस्याओं को गंभीरता से लेते निदान का प्रयास किया। इस दौरान पत्रकारों से संवाद भी किया।
प्रधानमंत्री ने दिया बिलासपुर को तोहफा
सवाल जवाब के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि प्रदेश के तत्कालीन नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के प्रयास से प्रधानमंत्री ने साल 2017-18 में बिलासपुर को स्मार्ट सिटी का तोहफा मिला। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं। तोखन साहू ने बताया कि देश में 100 से अधिक जगह स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट चल रहा है। कई जगह स्मार्ट सिटी का काम देखने लायक है। बिलासपुर स्मार्ट सिटी को लेकर कई शिकायतें सामने आयी है। इसलिए फैसला किया है कि शीतकालीन सत्र के बाद संसदीय क्षेत्र प्रवास के दौरान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के काम काज का जायजा लूंगा।
मोटरसायकल से करूंगा भ्रमण
तोखन साहू ने एक सवाल पर कहा कि चाहे जतिया तालाब का मामला हो या फिर अन्य तालाब का मामला …जहां भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का पैसा लगा है अधिकारियों के साथ निरीक्षण करूंगा। अब तक 119 काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हुए हैं। हमने विकास के लिए रूपयों की कमी नहीं होने दी है। इसलिए सभी काम का जांच होना जरूरी है। शीतकालीन सत्र के बाद अधिकारियों के साथ मोटरसायकल से ना केवल भ्रमण करूंगा। बल्कि एक एक कार्य की गुणवत्ता का पता लगाउंगा। बातचीत के दौारन तोखन साहू ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के केन्द्रीय सचिव राहुल कपूर को ना केवल पत्र लिखुंगा। बल्कि व्यक्तिगत रूप से मिलकर बिलासपुर स्मार्ट सिटी के काम काज की जांच करने को कहूंगा। उन्होने बताया कि प्रोजेक्ट पर अब तक करीब एक हजार करोड़ खर्च हुए हैं।
विशेष कृपा की नहीं..गुणवत्ता का सवाल
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार और गुणवत्ताहीन कार्य के सवाल पर तोखन साहू ने कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदारों पर एक्शन लिया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में किसी एक ठेकेदार पर विशेष कृपा के सवाल पर उन्होने कहा.. यदि बता सकें कि ठेदेदार कौन है। और उसने प्रोजेक्ट में क्या काम किया है तो बेहतर होगा। गुणवत्ता में कमी या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर तत्काल एक्शन लूंगा। बहरहाल केन्द्रीय स्मार्ट सिटी सचिव के निर्देश पर जांच के बाद सब सामने आ जाएगा। चाहे सड़क हो या वाई फाई,तालाब सौन्दर्यीकरण का मामला हो या ई पाठशाला और दिव्यांग फुटपाथ का निर्माण की बात क्यों न हो… सभी की जांच होगी। हम 119 काम पर खर्च किए गए एक हजार करोड़ की जांच करेंगे।
सवाल सचेत रहने का सवाल
साबरमती फिल्म देखने के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि समूचे देश को गोधरा की सच्चाई को जानना चाहिए। दुबारा इस तरह की घटना ना हो इसलिए देश के एक एक व्यक्ति को फिल्म देखना चाहिए। इस प्रकार की घटना से लोगों को सतर्क और सचेत रहने की जरूरत है। क्या गड़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं..सवाल पर तोखन साहू ने कहा बिल्कुल नहीं..कितने राम भक्तों की जान गयी…मरने वालों का दोष क्या था। ऐसी घटना अब दुबारा ना हो इसलिए फिल्म देखना जरूरी है। फिल्म का मुख्य उद्देश्य लोगों को सिर्फ और सिर्फ जागरूक करना है।









