CG Weather: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट, 3 दिन बाद गिरेगा रात का पारा, सामान्य से ऊपर चल रहा कई शहरों का तापमान; जानें आपके शहर का हाल
फरवरी के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ का मौसम मिश्रित रुख अपना रहा है। राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड की हल्की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद रात के पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Cg weather।रायपुर: छत्तीसगढ़ में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
हालांकि, इसके बाद अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इस बदलाव के कारण रात और सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास फिर से बढ़ जाएगा।
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई बड़े शहरों में वर्तमान में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।
बिलासपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा रोड जैसे शहरों में पारा सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक दिन के तापमान में किसी विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं, यानी दोपहर में धूप का असर बना रहेगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, हालांकि एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।सबसे गर्म शहर: जिनमें जगदलपुर, जहाँ अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सबसे ठंडा शहर है दुर्ग, जहाँ न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।तापमान में आने वाले इस उतार-चढ़ाव (दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड) के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सुबह और रात के समय सावधानी बरतें और बदलते मौसम के अनुसार कपड़ों का चयन करें।







