CG Recruitment-छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में निकली भर्ती, आवेदन शुरू, जानिए शैक्षणिक योग्यता

CG Recruitment-रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल ने रसायनज्ञ के पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 14 नवंबर शाम पांच बजे तक दी गई है। कूल 13 पदों पर यह भर्ती की जाएगी। इनमें अनारक्षित के 5, अनुसूचित जनजाति 4, अनुसूचित जाति 2, अन्य पिछड़ा वर्ग 2 पद शामिल है।

शैक्षणि योग्यता

CG Recruitment-किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जीवविज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, वनस्पति शास्त्र, रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र में स्न्नातक उपाधि होना अनिवार्य हैं।

आयु सीमा

CG Recruitment-21 वर्ष, अधिकतम आयु नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

पहले व्यापम की वेबसाइट पर जाएं

फिर https://vyapamcg.cgstate.gov.in क्लीक करें और “PCH25 – Chemist Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।

अब आवेदनक फाॅर्म को अपलोड करें

इसके बाद ऑनलाइन भुगतान करें

आवेदन सबमिट कर प्रिंट आउट ले लें

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

आवेदन हेतु परीक्षा का कार्यक्रम

1. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि- 16.10.2025 (गुरुवार)

2. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि- 14.11.2025 (शुक्रवार) सायं 5:00 बजे तक

3. त्रुटि सुधार- 15.11.2025 से 17.11.2025, सायं 5:00 बजे तक

झारखंड में सर्दी ने दी दस्तक: अगले 3 दिन चलेगी शीतलहर, तापमान में तेज गिरावट

4. परीक्षा की संभावित तिथि -11.01.2026 (रविवार)

5. परीक्षा का समय- पूर्वान्ह 11:00 से 1:15 बजे तक

6. व्यापम वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि- 02.01.2026 (शुक्रवार)

7. परीक्षा केन्द्र- 05 संभागीय मुख्यालयों में इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अम्बिकापुर

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles