CG NEWS:वंदे मातरम् मित्र मंडल के 3 वर्ष पूर्ण, व्याख्यान में मुख्य वक्ता होंगे विष्णु शंकर जैन

CG NEWS:बिलासपुर। वंदे मातरम् मित्र मंडल बिलासपुर की स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में सनातन धर्म और संस्कृति के योद्धा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघ चालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना करेंगे। व्याख्यान का विषय है हिंदू धर्मः चुनौतियां और संभावनाएं…। यह कार्यक्रम रविवार 25 अगस्त को शाम 5 बजे सिम्स ऑडिटोरियम में होगा।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए संयोजक महेंद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक, समाज सेवा से जुड़े संगठन, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं, व्यवसायी सभी विष्णु शंकर जैन को सुनने उत्सुक है। नगर के साथ ही दूसरे जिलों से भी लेग उन्हें सुनने लोग आ रहे हैं। अनेक संस्थाएं उनके स्वागत की तैयारी कर रही है। हाई कोर्ट से 50 गाड़ियों का काफिला उनकी आगवानी करेगा। सिम्स चौक पर सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में आतिशबाजी एवं पुष्प वृष्टि कर स्वागत किया जाएगा। सिम्स चौक से सिम्स ऑडिटोरियम तक रेड कारपेट बिछाकर उनकी अगवानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी के सहयोग से वंदे मातरम मित्र मंडल सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए के हितों के साथ ही सामाजिक समरसता के लिए लगातार प्रयास रत है।

वंदे मातरम् मित्र मंडल के वर्तमान में लगभग 3000 सदस्य हैं। विगत 158 सप्ताह से प्रत्येक रविवार को बिलासपुर के अलग-अलग वार्ड, मोहल्ले में समिति की नियमित बैठक निरंतर हो रही है। वंदे मातरम मित्र मंडल की गतिविधियों के बारे में  संयोजक महेंद्र जैन ने बताया कि सफाई मित्रों का सम्मान, सफाई मित्रों के मोहल्ले हेमू नगर में हनुमान जी के भव्य मंदिर का निर्माण, मगर पारा चौक में स्थित भगवान विश्वकर्मा के द्वारा का द्वारा तोड़े जाने का विरोध, लव जिहाद में फंसी युवतियों को जिहादियों के चंगुल से छुड़ाने, धर्मांतरण के विरोध में प्रदर्शन, जैन तीर्थ समवेत शिखर को बचाने आंदोलन ,नवीन महादेवा हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन, कश्मीर फाइल, आर्टिकल 370, वीर सावरकर , केरला स्टोरी जैसी फिल्में सामूहिक रूप से बहन – बेटियों को दिखाकर जन जागरण किया गया। इस तरह के प्रयास निरंतर जारी है ।

बाल बाल बचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष...सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने मारा ठोकर..शहर प्रमुख ने सिविल लाइन में दर्ज कराया अपराध

उन्होंने बताया कि प्रति मंगलवार को 32 मंदिरों में हनुमान चालीसा शुरू कराई गई है जहां दो सौ से ढाई सौ तक श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहती है। समाज को मंदिर से जोड़ने के साथ वर्तमान पीढ़ी को भी संस्कारित करने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि नगर के कई गार्डन को सामाजिक तत्वों से मुक्त कराने का अभियान जारी है। जहां सामाजिक तत्वों ने कब्जा कर लिया है और संभ्रांत- माता बहनों ने जाना बंद कर दिया है। इसी तरह हनुमान जयंती, रामनवमी जैसे धार्मिक उत्सव दलित बस्तियों में मनाना, दलित बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना, 57 साधुओं को दलित बस्तियों में भोजन करना, 6 यात्राएं जिनमें प्रमुख रूप से 54 मित्रों के साथ अयोध्या काशी एवं 103 मित्रों के साथ सिंधु दर्शन की यात्रा की गई है।

Related Articles