CG NEWS:इनरव्हील ने मनाया सावन उत्सव ,मंजू बनीं सावन सुंदरी

CG NEWS:बिलासपुर/।इंटरनेशनल इनरव्हील क्लब बिलासपुर का मित्रता दिवस एवं सावन उत्सव बहुत ही धूमधाम से होटल सेंट्रल पॉइंट में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नृत्य नाटिका, कजरी गीत गायन और भी कई मनोरंजक प्रस्तुति के साथ हाउजी और गेम का मजा भी उठाया गया।सावन में सभी महिलाओं को सोलह श्रृंगार से सजाया गया और सावन सुंदरियों का चयन करके प्रेसिडेंट ग्लोरिया के पिल्ले, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता चावला ,सेक्रेटरी डॉ.संगीता बनाफर के द्वारा क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।साथ ही आसमा खान, निशा क्षत्रीय,राखी शर्मा द्वारा उपहार दिया गया।
सावन सुंदरी के रूप में प्रथम स्थान पर मंजू ढंडारिया,द्वितीय मोनालिसा पाठक, तृतीय स्थान पर भूमिका डोडेजा चुनी गईं।सावन उत्सव का सफल संचालन दीप्ति मेहता द्वारा किया गया। इनरव्हील की सभी महिलाओं ने अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

CG News- 5 वार्डों में मतदाता सूची तैयार करने में पायी गई गड़बड़ी, पंचायत सचिव निलंबित

Related Articles