नाम पहचान बदलकर पुलिस को 11 साल दिया धोखा…पकड़ा गया शातिर…पुलिस ने कोचिया और स्कूटी चोर को भी पकड़ा
अलग अलग अपराध में कुल तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर—पुलिस ने आपरेशन अभियान के दौरान 11 साल पहले लाखों रूपये,मोटरसायकल और मोबाइल चोरी कर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दूसरे गांव मे नाम और पहचान बदलकर रहता पाया गया। इसके अलावा कोटा पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री करते आरोपी को धर दबोचा है। तारबाहर पुलिस ने स्कूटी चोरी करने में माहिर नाबालिग को धर दबोचा है। सभी मामले में पुलिस ने विधि सम्मत कार्रवाई कर आरोपियों को जेल दाखिल कराया है।11 साल बाद पकड़ाया फऱार आरोपी
अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के दौरान जानकारी मिली कि चोरी प्रकरण में फरार आरोपी इस समय नाम बदलकर हरदीकला गांव रहता है। जानकारी के बाद पुलिस टीम ने धावा बोला। आरोपी राज ध्रुव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
अर्चना झा ने बताया कि 3 सितम्बर 2013 को उस्लापुर निवासी चंद्रकांत गोड ने मोटरसायकल समेत सवा दो लाख रूपया और मोबाइल चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया था। मामले को विवेचना में लिया गया। पतासाजी के दौरान आरोपी राज ध्रुव के खिलाफ चालान पेश किया गया। मामले में फऱार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। 7 अगस्त 24 को जानकारी मिलने पर आरोपी राज ध्रुव को हरदीकला से धर दबोचा गया।
स्कूटी चोरी में नाबालिग पकड़ाया
तारबाहर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि एक नाबालिक चोरी कि एक्टिवा से घूम रहा है। तत्काल टीम बनाकर घेराबंदी कर नाबालिक को पकडा गया। पतासाजी के बाद घर से एक्टिवा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 12 अक्टूबर 22 को आकाश कोचिंग सेंटर के बाहर सीएमडी कालेज के पास से एक्टिवा पार किया है। एक्टिवा का नम्बर सीजी 10 ए पी 9829 है। इसके अलावा 28 जुला्ई 24 को अग्रसेन चैक दिल्ली बिरयानी सेंटर के पास से एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 वी 8032 को चोरी किया है। दोनों एक्टिवा बरामद कर नाबालिक को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।
आठ लीटर शऱाब समेत आरोपी पकड़ाया
कोटा पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री करते थाना क्षेत्र के लालपुर में आरोपी को पकड़ा है। आरोपी का नाम रोहित कुमार टोंनडे है। कुल आठ लीटर शराब बरामद करने के बाद रोहित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






