CG NEWS:चुनाव आचार संहिताः इस विभाग की भर्ती परीक्षा स्थगित

CG NEWS:बिलासपुर ।बिलासपुर वन मण्डल अंतर्गत वाहन चालक के पद पर सीधी भर्ती हेतु भारी/हल्का वाहन चालक एवं मशीनी ज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा नगरीय एवं पंचायत चुनाव संपन्न होने तक स्थगित की गई है। वाहन चालक की प्रायोगिक परीक्षा 20 जनवरी  से 29 जनवरी  तक आयोजित की गई थी।

छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी को दोपहर बाद से राज्य में स्थानीय निर्वाचन (नगरीय निकाय एवं पंचायत) की तिथि घोषित किये जाने के बाद पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार वाहन चालक के पद पर भर्ती की कार्यवाही आगामी आदेश तक स्थगित की जाती है। प्रायोगिक परीक्षा हेतु तिथि निर्धारित किये जाने पर पृथक से सूचना दी जायेगी ।

बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पर - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *