CG news: सुदर्शन पैंकरा को मनोरा के बीईओ का प्रभार 

संजय कुमार पटेल को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजा गया

CG News:जशपुर/कलेक्टर  रोहित व्यास ने सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पैंकरा को मनोरा बीईओ का प्रभार दिया।

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पत्र दिनांक 10.07.2025 के द्वारा सुदर्शन पैंकरा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी को प्रशासनिक तौर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुनकुरी के पद पर पदस्थ किया गया है।

प्रशासनिक कार्य के सुविधा के दृष्टिकोण से श्री सुदर्शन पैंकरा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आगामी आदेश पर्यन्त विकाराखंड शिक्षा अधिकारी मनोरा का कार्य सम्पादित किये जाने हेतु आदेशित किया जाता है।

 संजय कुमार पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोरा को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर में आगामी आदेश पर्यन्त तक कार्य करने हेतु आदेशित किया जाता है।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा

भारतीय मूल के CEO पर धोखाधड़ी का आरोप, अमेरिका में 4000 करोड़ का घोटाला उजागर

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *