CG NEWS: निकाय चुनाव की आहट (3)- बिलासपुर नगर निगम में शामिल गांवों का हुआ कितना विकास…. ?

CG NEWS:बिलासपुर  (मनीष जायसवाल) । (Bilaspur Urban Body Elections) हमर बिलासपुर सहित प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता की दहलीज पर है ..। बिलासपुर निकाय क्षेत्र के निर्वाचित पार्षद और नगर निगम की सत्ता में बैठा राजनीतिक दल एक सौ सात किलो वर्ग मीटर में फैले सत्तर वार्डो की सवा पांच लाख के करीब की जनता के बीच बीते पांच साल में शहर के भीतर हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा लेकर आगामी चुनाव में निकाय की जनता के बीच में जाने वाले है ..! कौन चुनाव लड़ेगा और हार जीत का फैसला क्या होगा इसके परिमाण अभी दूर है, लेकिन करीब में जनता का यह सवाल जवाब तलाश रहा है कि नगर निगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने काम क्या किया ….?

इस साल मार्च में बिलासपुर नगर निगम 2024-25 के लिए अनुमानित 10 अरब 51 करोड़ 94 लाख का बजट पेश किया था। जिसमे सात अरब 61 करोड़ 52 लाख 62 हजार रुपये की अनुमानित आय का अनुमान लगाया गया था। जो इस बात को साबित करता है शहर के विकास के लिए बजट की कमी कागजों में तो कम नहीं दिखाई देती है। लेकिन धरातल पर तस्वीर कैसी है ..?

2019 बिलासपुर नगर निगम चुनाव के पूर्व इस निकाय का दायरा 30 किलो वर्ग मीटर था परिसीमन के बाद निगम में 15 ग्राम पंचायत, दो नगर पंचायत, एक नगर पालिका शामिल हुए इससे बिलासपुर निकाय दायरा ढाई गुना बढ़ कर एक सौ सात वर्ग किलो मीटर हो गया। लेकिन इस 77 वर्ग किलों मीटर में विकास कितना हुआ ..!

मुख्यमंत्री ने पानी टंकी से ओवरफ्लो हो रहे पानी को देखकर जताई नाराजगी

परिसीमन के समय बिलासपुर नगर निगम में  सेंदरी तुरकाडीह, लोखंडी, बन्नाकडीह, परसाही फदहाखार, कोरमी, महमंद, धूमा, मानिकपुर, ढेंका को भी शामिल किया जाने वाला था। लेकिन हुआ नही आज भी यह ग्राम पंचायत है और इन ग्राम पंचायत में हुए विकास की तुलना अगर नगरीय निकाय में शामिल ग्राम पंचायत से की जाए तो सीधा और सरल समझ आता है। पंचायत क्षेत्र में रहने वालों को भवन निर्माण कार्य से लेकर जन्म प्रमाण पत्र बनाने तक कागजी कारवाई कम और टैक्स नाम मात्र का लग रहा है। और सुविधाएं तो जैसी थी वैसी ही है लेकिन नगर निगम बिलासपुर में शामिल हुए 15 ग्राम पंचायत, दो नगर पंचायत, एक नगर पालिका की स्थिति का जवाब इस क्षेत्रो में निर्वाचित जन प्रतिनितिधिओं की रिपोर्ट कार्ड ही देगी।

Related Articles