CG News- नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल की छत पर दिया घटना को अंजाम

CG News-रायपुर। राजधानी रायपुर में नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी पीड़िता के स्कूल में पढ़ता है।

छात्रा के परिजनों की शिकायत पर राजेन्द्र नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

CG News-जानकारी के मुताबिक, घटना राजेंद्र नगर, अमलीडीह के एक स्कूल की है। पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक, छात्रा को स्कूल की छत में लेजाकर आरोपी ने तीन से चार बार दुष्कर्म किया।

CG News-नाबालिग आरोपी की हरकत से परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

परिजनों ने शिकायत को गंभीरता से लिया और तत्काल राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। इधर, इस घटना के बाद स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं पर भी सवाल उठ रहे है कि इतनी बड़ी घटना वो भी स्कूल की छत के उपर हुई और इसकी भनक स्कूल के शिक्षकों, शिक्षिकाओं को कैसे नहीं लगी।

CG Nagriya Nikay : फ़ाइनल रिपोर्ट, बिलासपुर नगर निगम सहित जिले में कितने प्रतिशत वोट पड़े....? कहां अधिक रहा महिलाओं का वोट प्रतिशत..?

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles