CG NEWS:छत्तीसगढ़ वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ में राममणी पाण्डेय महामंत्री नियुक्त

CG NEWS:बिलासपुर ।राममणी पाण्डेय को परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ छत्तीसगढ़ का महामंत्री नियुक्त किया गया है ।जिससे छत्तीसगढ़ राज्य की समृद्धिशाली लोक स्वास्थ्य परंपरा चिकित्सा पद्धति के विकास को गति मिल सके।

परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ छत्तीसगढ़ की ओर से परंपरागत ज्ञान एवं छत्तीसगढ़ राज्य की समृद्धिशाली बौध्दिक संपदा के संरक्षण संवर्धन एवं विकास तथा लोक स्वास्थ्य परंपरा को चिरस्थाई बनाए रखने हेतु यह संगठन विगत 18 वर्षों से क्रियाशील है । परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय सचिव निर्मल अवस्थी से मिली जानकारी अनुसार वैद्य राममणी पाण्डेय पथरिया, जिला मुंगेली को परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ छत्तीसगढ़ का महामंत्री नियुक्त किया गया है ।

परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ छत्तीसगढ़ में लगभग 3200 सदस्य हैं जिन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान बनाई है और उनके सतत् आजीविका विकास हेतु भारत एवं विदेशों में होने वाले राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पारंपरिक वैद्यों की भागीदारी से उनकी पहचान बनाई जा रही है। भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में वैद्यों की सहभागिता समय – समय पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी एवं सेमिनार में छत्तीसगढ़ राज्य की जैव-विविधता एवं परंपरागत ज्ञान के प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित होता रहा है। वर्ष 2014 को परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ छत्तीसगढ़ को अमेरिका में यूएनडीपी का इक्वेटर इनेसिएटिव पुरस्कार लिंकन सेंटर न्यूयॉर्क से सम्मानित किया गया था ।

वर्ष 2021-22 में 1186658 होम हर्बल गार्डन योजना के तहत औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं स्टार बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड के माध्यम से 100 पारंपरिक वैद्यों के स्वैच्छिक ज्ञान का प्रमाणीकरण कर छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासी जनजाति समुदायों एवं अन्य पारंपरिक वैद्यों के मनोबल बढ़ाने में सराहनीय कार्य किया गया है।

CG News: एकतरफा प्यार में युवक ने पिया जहर, हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Promotion