CG News-पुलिस का मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहनों पर शिकंजा, तेज आवाज में पल्सर दौड़ाने वाला युवक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोतरारोड़ पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर अत्यधिक शोर मचाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर थाना कोतरारोड़ की पुलिस टीम लगातार ऐसे वाहन चालकों पर नजर रख रही है। इसी कड़ी में, टीआई मोहन भारद्वाज ने एक युवक को मॉडिफाई साइलेंसर वाली पल्सर बाइक तेज आवाज में दौड़ाते हुए पकड़ा, जिसके खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज अपने प्रधान आरक्षक करूणेश राय के साथ पेट्रोलिंग पर निकले हुए थे। इसी दौरान, चिराईपानी वार्ड क्रमांक 01 में उन्होंने एक बजाज पल्सर 200 आरएस बाइक को रोककर जांच की।

बाइक चालक की पहचान विशाल यादव (उम्र 23 वर्ष, पिता सिपाही यादव, निवासी इंदिरा निवास किरोड़ीमल नगर) के रूप में हुई। पुलिस ने पाया कि विशाल यादव ने अपनी बाइक के साइलेंसर में अवैध बदलाव कराकर अत्यधिक शोर उत्पन्न कर रहा था। उसकी बाइक से निकलने वाली कान फाड़ने वाली आवाज से राहगीरों और आसपास के लोगों में घबराहट और आक्रोश फैल रहा था।

पुलिस ने मौके पर ही तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन और उसके आरसी कार्ड को जब्त कर लिया। गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया और बाइक चालक विशाल यादव के खिलाफ कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 11(1) और 15 के तहत कड़ी कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने इस संबंध में बताया कि मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहनों पर पुलिस लगातार कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ आने वाले दिनों में भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी .

ताकि शहर में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके और आम जनता को शांतिपूर्ण माहौल मिल सके। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक करूणेश कुमार राय की विशेष भूमिका रही। 

CG ki Baat marsbahis giriş güncelsplashmarsbahis giriş güncelselçuksportssakarya escortultrabetjojobettaraftarium24Betpas girişjojobetnitrobahispusulabet girişgrandpashabet girişmeritking girişholiganbet girişmeritkingdeneme bonusugrandpashabetgrandpashabetpusulabetgrandpashabetpusulabetmeritkingholiganbetultrabetonwinultrabetonwinmatadorbetsahabetgrandpashabet giriş1xbetgrandpashabetjojobetjojobetholiganbet girişpusulabet girişgrandpashabetjojobetonwin girişmeritkingultrabet girişpusulabetholiganbet girişonwinmeritkingmarsbahispusulabetvaycasinonitrobahisholiganbetmarsbahis giriş güncelsweet bonanza oynamatbetpusulabetmatbetultrabetjojobetgrandpashabetgates of olympussweet bonanzabahiscasinobetovisbetofficevaycasinojojobetjojobetjojobetholiganbetBetpas girişCasibom Yeni Üyelere Bonuslarmarsbahisbetnanohttps://ballinacurra.com/matbetcasibombetcioganobettrendbetwbahisparibahisHoliganbetCasibommarsbahismarsbahisbetnanojojobetwinxbetcasibom güncel girişcasibom güncel girişcasibom resmi girişCasibom GirişcasibomCasibomaresbetmeritkingCasibom Orjinal GirişCasibom Advertisement Carousel