CG News: नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन नामों का पैनल

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा का कार्यकाल 5 फरवरी को समाप्त हो रहा है। उनकी जगह नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने तीन नामों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेज दिया है।

इस पैनल में 1992 बैच के आईपीएस पवन देव और अरुण देव गौतम के साथ 1994 बैच के आईपीएस हिमांशु गुप्ता का नाम शामिल है।

बताया जा रहा है कि, पहले पांच अफसरों का पैनल तैयार किया गया था, जिसमें एसआरपी कल्लूरी और प्रदीप गुप्ता के नाम भी थे। हालांकि, अंतिम सूची में इन दोनों नामों को शामिल नहीं किया गया।

गौरतलब है कि अशोक जुनेजा का कार्यकाल जुलाई 2024 में समाप्त होना था, लेकिन उनके रिटायरमेंट के ठीक पहले केंद्र सरकार ने उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिया था।

उस समय डीजीपी के संभावित उम्मीदवारों में अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता के नाम सबसे प्रमुख थे।

लेकिन ऐन वक्त पर सब कुछ बदल गया। अब जब जुनेजा का एक्सटेंशन खत्म हो रहा है, ऐसे में नए डीजीपी के चेहरे की खोजबीन तेज हो गई है।

राज्य सरकार ने जिन तीन नामों का पैनल यूपीएससी को भेजा हैं, इनमें से एक नाम अशोक जुनेजा के रिटायरमेंट के ठीक एक दिन पहले तक घोषित कर दिए जाएंगे।

सलमान गिरफ्तार...पुलिस ने दर्ज किया अपराध...विधिवत कार्रवाई के बाद शराब तस्कर पर भी दर्ज किया गया अपराध

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles