CG News- आईटीआई करतला में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन 23 जुलाई तक

CG News-शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था करतला जिला कोरबा में संचालित एकवर्षीय पाठ्यक्रम व्यवसाय-कोपा, मेकेनिक डीजल और वेल्डर तथा द्विवर्षीय पाठ्यक्रम व्यवसाय विद्युतकार एवं फिटर में रिक्त स्थानों में प्रवेश के लिए 23 जुलाई 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।

प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदक संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा जारी विभागीय वेबसाइट- cgiti.admissions.nic.in  पर जाकर आनॅलाईन आवेदन कर सकते है। संस्था के अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व के आवेदक जो अगली चरण में शामिल होना चाहते हैं

उन्हें अपने लागिन आईडी एवं पासवर्ड से लागिन कर अपनी प्रोफाइल संस्था/व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः किया जाना अनिवार्य होगा। अन्यथा उन्हें अगले चरण में शामिल नहीं किया जायेगा।

Chhattisgarh Weather Update February 2026, प्रदेश में बना रहेगा शुष्क मौसम, अंबिकापुर सबसे ठंडा

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Promotion