CG NEWS:मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का आरोपी सुरेश चंद्राकर गिरफ़्तार

CG NEWS:रायपुर।  बीजापुर बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में आरोपी सुरेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों के मुताबिक सुरेश चंद्राकर को  इतवार की देर रात हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को बीजापुर लाया जा रहा है।

जानकारी मिली है कि पुलिस ने देर रात कल देर रात सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में गठित एसआईटी आरोपी से पूछताछ  कर रही है। इस मामले में पहले भी तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जिनमें दिनेश चंद्राकर ,रितेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेक शामिल हैं।

जैसा कि मालूम है कि बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता हो गए थे।   दूसरे दिन उनके भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 3 जनवरी को मुकेश चंद्राकर का शव सुरेश चंद्राकर के बड़े में स्थित सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया  ।इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच की जा रही है।

जिला दण्डाधिकारी का फरमान...रायफल,पिस्टल बंदूकधारियों को निर्देश..आदेश का उल्लंघन पड़ेगा भारी...हल हालत में लेना होगा परमिशन

Related Articles