Cg news: महिला कांग्रेस का साय सरकार पर तीखा हमला; गुंजन सिंह बोलीं—बीजेपी का मकसद गरीबी नहीं, गरीबों को हटाना है

Cg news: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला कांग्रेस ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ‘राजीव भवन’ में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने साय सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं और प्रदेश में बेटियां असुरक्षित हो चुकी हैं।

गुंजन सिंह ने मनरेगा (MGNREGA) के नियमों में हो रहे बदलावों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा के स्वरूप को बदलकर गरीबों के रोजगार के अधिकार को छीनने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “बीजेपी ने भगवान राम और महात्मा गांधी दोनों का अपमान किया है। जिनको साल में 100 दिन का काम मिलता था, अब उनके कामों का हिसाब मांगा जा रहा है। सरकार का असली मकसद गरीबी दूर करना नहीं, बल्कि गरीबों को ही रास्ते से हटाना है।”

प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए गुंजन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब ‘अपराध और नशे का गढ़’ बन चुका है। उन्होंने रायपुर और कोरबा की हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में अपराधी बेखौफ हैं। रायपुर में 9 साल की बच्ची के साथ हुई शर्मनाक घटना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में घर की महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने जो वादे किए थे, वे सभी फेल हो चुके हैं। गृहमंत्री द्वारा चुनाव में दिए गए आंकड़ों के बाद अब अपराध का ग्राफ और तेजी से ऊपर जा रहा है।

Jobs Alert-असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 10 पदों पर भर्ती...इन दिन वॉक-इन इंटरव्यू

मीडिया से मुखातिब होते हुए गुंजन सिंह के साथ राष्ट्रीय सचिव सुमिता मिश्रा और महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलों देवी नेताम भी मौजूद रहीं।

उन्होंने भाजपा मंत्रियों के आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ राम का नाम लेकर राजनीति की जा रही है, तो दूसरी तरफ इनके नेता और मंत्री अश्लीलता फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने मंत्रियों के ‘नृत्य’ और सार्वजनिक व्यवहार को शर्मनाक बताया।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles