jojobetJojobet GirişJojobet GirişluxbetRulobetkatlaJojobet GirişholiganbetJojobet GirişMarsbahis GirişCasibom GirişMarsbahis Giriş

cg news- 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपिताें को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के निवासी बताए गए हैं।

cg news-कोरबा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने महज 18 घंटे के भीतर अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिताें के कब्जे से करीब 4.50 लाख रुपये की ज्वेलरी और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित “दिव्या ज्वेलर्स” में 24 अप्रैल को चोरी की वारदात हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार तीन महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचीं और मौका पाकर सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गईं।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को पश्चिम बंगाल के बारासात क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपिताें को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के निवासी बताए गए हैं।

आरोपिताें के पास से चोरी गए सोने की चेन व लॉकेट सहित करीब 4.50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई एक्सयूवी 300 कार भी जब्त की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था। गिरोह की महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में जाती थीं और दुकानदार का ध्यान भटकाकर आभूषण चोरी कर लेती थीं। वारदात के बाद आरोपित तुरंत वाहन से दूसरे शहर या राज्य की ओर निकल जाते थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। मामले में आगे पूछताछ जारी है।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में सहयोग देने वाले व्यापारियों और सीसीटीवी उपलब्ध कराने वालों का आभार व्यक्त किया है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles