Aanganbadi Timing change- भीषण गर्मी का असर… अब सात से 10 बजे तक संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र
इस निर्धारित अवधि में बच्चों को पूर्व तय समय-सारिणी के अनुसार प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख एवं शिक्षा ( गतिविधियां) के साथ-साथ पूरक पोषण आहार का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में अन्य आवश्यक सेवाएं सुबह 11 बजे तक जारी रहेंगी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अपने निर्धारित जाब चार्ट के अनुसार शेष कार्यों का निष्पादन करेंगी।

Aanganbadi Timing change/धमतरी। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए संवेदनशील निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर ग्रीष्मकाल के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव करते हुए इसे छह घंटे से घटाकर

तीन घंटे कर दिया गया है। अब आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन प्रतिदिन सुबह सात बजे से 10 बजे तक होगा। महिला एवं बाल विकास के निर्देशानुसार एक अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन सुबह बजे से 10 बजे तक संचालित होंगे।
विशेष रूप से 23 अप्रैल से 30 जून 2026 तक बच्चों की उपस्थिति का समय केवल सुबह सात बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि वे भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें।Aanganbadi Timing change
इस निर्धारित अवधि में बच्चों को पूर्व तय समय-सारिणी के अनुसार प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख एवं शिक्षा ( गतिविधियां) के साथ-साथ पूरक पोषण आहार का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में अन्य आवश्यक सेवाएं सुबह 11 बजे तक जारी रहेंगी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अपने निर्धारित जाब चार्ट के अनुसार शेष कार्यों का निष्पादन करेंगी।
ग्रीष्मकाल समाप्त होने के बाद एक जुलाई से आंगनबाड़ी केंद्र पुनः अपने सामान्य समय सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक (छह घंटे) संचालित होंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का ने बताया कि शासन के आदेश के आधार पर आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है।Aanganbadi Timing change
मालूम हो कि महिला एवं बाल विकास विभाग के आंकड़ों के अनुसार, धमतरी जिले में कुल पांच प्रमुख परियोजनाओं (धमतरी ग्रामीण, नगरी, कुरुद, मगरलोड, और धमतरी शहरी) के अंतर्गत लगभग 1,126 स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इसमें धमतरी ग्रामीण (234), नगरी (346), कुरूद (276), मगरलोड (189) और धमतरी शहरी (61) केंद्र शामिल हैं।
परियोजनावार आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति:
नगरी: 346 केंद्र
कुरुद: 276 केंद्र
धमतरी ग्रामीण: 234 केंद्र
मगरलोड: 189 केंद्र
धमतरी शहरी: 61 केंद्र
इसके अतिरिक्त, जिले में 81 ‘बाला’ (बिल्डिंग एज लर्निंग एड) आधारित माडल आंगनबाड़ी केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। फरवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, आठ आंगनबाड़ी सहायिका पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।








