CG News-इंस्टाग्राम पर हुई पहचान बनी मुसीबत: युवती से मिलने पहुंचा युवक चाकू लहराते गिरफ्तार

CG News-वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई पहचान एक बड़ी घटना में बदल गई।

इंस्टाग्राम पर परिचय बढ़ाकर युवती से मिलने आए एक युवक ने परिजनों को चाकू दिखाकर धमकाया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवाली के दौरान आवेदिका की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए उत्तर प्रदेश के बदलापुर, जौनपुर निवासी उत्कर्ष शुक्ला से हुई थी।

कुछ दिनों बाद आरोपी वाड्रफनगर कॉलेज पहुंचा, जहां उसने युवती से मुलाकात कर सेल्फी ली और बातचीत के बहाने उसके घर का लोकेशन भी ले लिया। इसके बाद वह वापस अपने घर चला गया।

लेकिन 28 नवंबर की शाम लगभग 4 बजे आरोपी अचानक युवती के गांव पहुंच गया और हाथ में चाकू लेकर परिजनों को धमकाने लगा। जब परिजन पुलिस को फोन करने लगे तो आरोपी घबराकर मोटरसाइकिल से भागा, लेकिन खराबी आने पर उसने वाहन और चाकू पास के एक गेराज में छोड़ दिए और खुद वाड्रफनगर के यात्री प्रतीक्षालय में जाकर रुक गया।

आवेदिका की लिखित शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चौकी वाड्रफनगर में धारा 331(5), 296, 351(3) बीएनएस एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से चाकू तथा मोटरसाइकिल भी जब्त की।

पुलिस ने आरोपी उत्कर्ष शुक्ला को 29 नवंबर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

8th pay commision -पेंशनरों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, 8वें वेतन आयोग का लाभ सभी को देने की मांग

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles