CG News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस भर्ती घोटाले में CBI जांच की रखी मांग

CG News ।रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती घोटाले का मामला गरमाता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग उठाई है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “पुलिस भर्ती घोटाला… मौत का खेल शुरू।

राजनांदगांव में ग्राम घोरदा के खेत में आरक्षक अनिल रत्नाकर की फांसी के फंदे से लाश लटकी मिली है। आरक्षक के तार पुलिस भर्ती घोटाले से जुड़े होना बताया जा रहा है।

सवाल यह है कि क्या यह हत्या है या आत्महत्या? क्या इसमें कोई “बड़े खिलाड़ी” शामिल हैं? किसी और को बचाने के लिए किसी और की बलि ली जा रही है? इस घोटाले और हत्या की CBI जाँच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को करवानी चाहिए।

बता दें कि राजनांदगांव जिले में आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

बताया जा रहा है कि आरक्षक का शव पेड़ में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना खैरागढ़ का है। जहां आरक्षक ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि आरक्षक खैरागढ़ जालबांधा में पदस्थ था। आपको बता दें कि यहां आरक्षक भर्ती मामले में 14 संदेही की जांच हो रही थी। इस जांच में आरक्षक भी शामिल था।

Delhi election results: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को मिली हार

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles