CG News: DEO ने संकुल समन्वयक को थमाया नोटिस

CG News ।कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय ने पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के रोदे संकुल समन्वय यशवंत जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

CG News।डीईओ द्वारा 12 दिसंबर को जारी इस नोटिस का जवाब 3 दिन में देने कहा गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर जवाब संतोषप्रद नहीं रहा तो उनके विरुद्ध एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

ज्ञात होकि यह नोटिस अखिल भारतीय परिसंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्रकुमार खूंटे द्वारा संकुल समन्वयक के खिलाफ की गई शिकायत को लेकर जारी की गई है।

शिकायत में यह आरोप है कि मिडिल स्कूल रोदे को अनाधिकृत कब्जा कर आवास बना लिया है तथा संचालन समय के दौरान अधिकांश दिनों में प्रार्थना एवं उसके पश्चात के समय स्नान आदि करते रहते हैं।

जिससे विशेष कर बालिकाएं व मध्यान्ह भोजन पकाने वाली रसोईयां महिलाएं असहज महसूस करती हैं।

CG NEWS:इसी हफ़्ते शपथ ले सकते हैं नए मंत्री, साय कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज़

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles