jojobetcasibomJojobet GirişcasibomJojobet Girişcasibom girişvaycasinomarsbahis girişJojobetHoliganbet Giriş

CG News-गड़ा धन निकालने के नाम पर लाखों की ठगी: झाड़-फूंक का ढोंग रचने वाला आरोपी गिरफ्तार

मामले की शुरुआत तब हुई जब केदारपुर निवासी प्रार्थी जगदीश विश्वकर्मा ने थाना अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि संजय मिश्रा और उसके साथियों ने पूजा-पाठ कर गड़ा धन निकालने का दावा किया और इसी बहाने उनसे 40 हजार रुपये नकद तथा 21 तोला शुद्ध सोने का बिस्किट ठग लिया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की, परंतु आरोपी लंबे समय तक फरार रहा, जिसके चलते अगस्त 2021 में मामले को खात्मा में डाल दिया गया था।

CG News/अंबिकापुर। पूजा-पाठ और गड़ा धन निकालने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले कथित बाबा संजय मिश्रा को अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी अंबिकापुर में ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में भी इसी तरह का अपराध कर फरार हो गया था।

मामले की शुरुआत तब हुई जब केदारपुर निवासी प्रार्थी जगदीश विश्वकर्मा ने थाना अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि संजय मिश्रा और उसके साथियों ने पूजा-पाठ कर गड़ा धन निकालने का दावा किया और इसी बहाने उनसे 40 हजार रुपये नकद तथा 21 तोला शुद्ध सोने का बिस्किट ठग लिया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की, परंतु आरोपी लंबे समय तक फरार रहा, जिसके चलते अगस्त 2021 में मामले को खात्मा में डाल दिया गया था।

इस बीच 17 अक्टूबर को शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य ठगी प्रकरण में संजय मिश्रा को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज में निरूद्ध किया गया।

इस दौरान उसकी अंबिकापुर प्रकरण में संलिप्तता की पुष्टि हुई। वरिष्ठ कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद मामले की पुनः विवेचना शुरू की गई और आरोपी के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें उसने गड़ा धन निकालने की ठगी में शामिल होना स्वीकार किया। संजय मिश्रा ने यह भी बताया कि इस घटना से उसे 12 हजार रुपये मिले थे, जिन्हें उसने खर्च कर दिया।

पहचान परेड और मेमोरेण्डम कथन के पश्चात आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपी संजय मिश्रा को अंबिकापुर प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles