CG News: कलेक्टर एस. जयवर्धन ने की, त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के तैयारियों की समीक्षा

CG News।सूरजपुर/कलेक्टर जयवर्धन ने जिले में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर, नरेंद्र पैकरा और श्री जगन्नाथ वर्मा , डिप्टी कलेक्टर चांदनी कंवर, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर कलेक्टर जयवर्धन ने मतदाता सूची की अद्यतन स्थिति,मतदान केंद्र भवनों, रैंप, शौचालय सहित सभी सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने मानव संसाधन प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्रियों के सम्बन्ध में तथा संवेदनशील/ असंवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कामकाजों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए आमजनों के सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने बैठक में फौती नामांतरण, भूमि अधिग्रहण, सीमांकन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, बंदोबस्त, खसरा एवं नक्शा त्रुटि सुधार, अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पटवारी की उपलब्धता और अभिलेख दुरुस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों का मुआवजा भुगतान की स्थिति, वन अधिकार पट्टा आदि की विस्तार से जानकारी ली।
कलेक्टर ने बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए कहा।









