CG News: कलेक्टर ने डीईओ को स्कूल, विद्यार्थियों और किताबो की सूची बनाने के दिए निर्देश

Cg news ।कोरबा/कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश दिए।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित हाइ और हायर सेकंडरी विद्यालयों में सिलेबस की किताबें सहित प्रतियोगिता परीक्षा और अन्य ज्ञानवर्धक किताबों के सेट वितरण के लिए सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्कूल में पढ़ाई करने वाले बालक और बालिकाओं की सूची तैयार करते हुए उनकी आवश्कताओं को ध्यान रखकर किताबो के सेट तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाने जिले में आवश्यक तैयारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम सूर्यघर के इंस्टॉलेशन में प्रगति लेन के निर्देश विद्युत विभाग को दिए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।

उन्होंने शासन के निर्देशों के तहत 15 नवम्बर से प्रारंभ होने वाली धान ख़रीदी की प्रक्रिया के सम्बंध में आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर, एसडीएम को मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए जिले में धान खरीदी बिना किसी गड़बड़ी के पारदर्शिता के साथ करने और शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

उन्होंने खाद्य अधिकारी को राइस मिलर, समितियों की बैठक लेने और सम्पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों को धान बेचने के लिए पंजीयन कराने हेतु गाँव में मुनादी कराने के निर्देश दिए।

infinix xpad edge launch price- 13.2 इंच की बड़ी स्क्रीन और 8000mAh बैटरी के साथ आया Infinix का धांसू टैबलेट, AI फीचर्स से है लैस

बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में निवासरत पीवीटीजी परिवारों के घरों में पीएम सूर्यघर योजना अंतर्गत सोलर सिस्टम लगाने और जनपद सीईओ को सहयोग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मातृ वंदना योजना में प्रगति लाने, स्वास्थ्य विभाग को टीबी की जांच बढ़ाकर मरीजो का उपचार करने, स्कूल शिक्षा विभाग को अपार आईडी में पंजीयन बढ़ाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में बहुत पुराने रिकार्ड को नष्ट करने और कार्यालय में अनावश्यक पुराने सामग्रियों को नहीं रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज से संबंधित अधूरे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश ई एन्ड एम और लोक निर्माण विभाग को दिए।

उन्होंने हरदीबाजार-इमलीछापर, दर्री-बरमपुर सड़क के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बन्द पड़ी योजनाओं के खाते बन्द करने,वंचित लोगो के आयुष्मान कार्ड पूर्ण करने, आयुर्वेद विभाग को एक सप्ताह के भीतर एक सप्ताह के भीतर आईपीडी की सेवा एक सप्ताह में प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने जनपदों और तहसील में ई ऑफिस से फ़ाइल आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम रनाई और साखो के वन अधिकार पत्र का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से करने के निर्देश दिए।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles