CG News:केंद्र प्रभारी निलंबित: धान खरीदी में अनियमितता का मामला

CG News:रायपुर। महासमुंद जिले के झारमुड़ा धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के दौरान अनियमितताओं और लापरवाही के आरोपों के चलते केंद्र प्रभारी मोतीन प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्राधिकृत अधिकारी संजय प्रधान द्वारा की गई है।

CG News: जानकारी के अनुसार, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जाड़ामुड़ा के अंतर्गत आने वाले इस उपार्जन केंद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

जांच में केंद्र प्रभारी मोतीन प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर विनय लंगेह ने धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए थे और अनियमितता मिलने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए थे।

इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने कहा है कि धान खरीदी में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

CG NEWS:आपके पंचायत में किस दिन होगा मतदान.... ? देखिए - एक नज़र में पूरा चुनाव कार्यक्रम

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *