CG IAS News: छत्तीसगढ़ कैडर के दो IAS अन्बलगन पी और अलरमेलमंगई डी डेपुटेशन में, मिली यह जिम्मेदारी

CG IAS News ।छत्तीसगढ़ कैडर के 2004 बैच के आईएएस दंपती को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. आईएएस अन्बलगन पी को कृषि विभाग में संयुक्त सचिव और IAS अलरमेलमंगई डी को आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है.
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 41 आईएएस अफसरों की संयुक्त सचिव पद पर नियुक्तियों को मंजूरी दी है.
आईएएस योगिता राणा के स्थान पर छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अन्बलगन पी को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. वहीं आईपीएस भावना सक्सेना के स्थान पर छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अलरमेलमंगई डी को आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.





