Cg Election 2025: 10 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद Kiran Singhdeo ने कही यह बात

CG Election 2025/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि प्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में भी भाजपा विधानसभा ,लोकसभा और उपचुनाव की शानदार जीत का सिलसिला कायम रखते हुए अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी।

इन चुनावों के नतीजे कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन के अंत का जनादेश होंगे।

श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार ने जो उपलब्धियाँ अर्जित की हैं, उससे भाजपा के प्रति जन –विश्वास और अधिक दृढ़तर हुआ है, यह आगामी चुनावों के नतीजों से एक बार फिर प्रमाणित होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने रविवार को कुशाभाऊ ठाकरपे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार के होते हुए भी निकायों से लेकर पंचायतों तक कहीं विकास नजर नहीं आया, जन-धन की लूट मची थी और वादाखिलाफी ने विश्वास का संकट पैदा कर दिया था।

भाजपा की सरकार ने विकास की गंगा बहाकर, जन-धन की लूट पर लगाम कसकर और अपने वादों को तेजी से पूरा करते हुए जनता में विश्वास की बहाली की है और इसका लाभ भाजपा को विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव व उपचुनाव की तरह ही निकाय व पंचायत चुनावों में निस्संदेह मिलेगा।

श्री देव ने कहा कि यह हमारी स्वाधीनता और गणतंत्र का अमृतकाल चल रहा है। इस अमृतकाल में लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई नगरीय निकाय और पंचायतों का यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव होने जा रहा है। संविधान के 73वें और 74वें संशोधन के तहत निकायों और पंचायतों का सशक्तीकरण हुआ है।

CG News-जाति प्रमाण पत्र निर्माण हेतु स्कूलों में अभियान चलाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

भाजपा का यही ध्येय भी रहा है और इस दृष्टि से पार्टी के कार्यकर्ता वर्षभर अपने संगठनात्मक कार्यक्रमों व गतिविधियों के माध्यम से जुटे रहते हैं। इस तरीके से हम स्वाभाविक रूप से आने वाले चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि जहाँ तक नगरीय निकाय चुनावों का विषय है, उसकी तैयारी भी हमने मंडल, जिला और संभाग स्तर पर समितियों के गठन के साथ ही प्रारंभ कर दी थी। निकायों के तीन स्तर, नगर पंचायत, नगरपालिका व नगर निगम के चुनाव की दृष्टि से चयन व अन्य समितियों की घोषणा हुई।

इन समितियों द्वारा प्रत्याशियों की चयन प्रणाली निश्चित की गई और उस प्रक्रिया के अनुसार ही पार्षद, अध्यक्ष और महापौर पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा हुई है। श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार का लाभ प्रदेश को मिला है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने उन सभी वचनों को तेजी से निभाने की ईमानदार पहल की है, जो विधानसभा चुनावों के समय हमने जनता को दिया था।

इनमें महतारी वंदन योजना का लाभ हो, चाहे किसानों को दो साल के बकाया बोनस के भुगतान का विषय हो, चाहे 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का विषय हो, चाहे भूमिहीन किसानों को सालाना 10 हजार रुपए देने का निर्णय हो, चाहे 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्राहकों को भुगतान की बात हो, भाजपा ने जो कहा, वह करके दिखाया है।

स्पेशल एजुकेटर के पदों हेतु अंतिम मेरिट सूची जारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने प्रधानमंत्री आवास योजना विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार ने महज ‘प्रधानमंत्री’ शब्द होने कारण हितग्राही गरीब-ग्रामीण परिवारों को आवास योजना के लाभ से किस तरह वंचित किया था, यह पूरा प्रदेश जानता है। लेकिन जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई, केंद्र में प्रधानमंत्री श्री मोदी की लगातार तीसरी बार सरकान बनी, प्रधानमंत्री आवास तेजी से बनने शुरू हुए।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में जितने आवास की घोषणा हुई है, उनमें से 28 प्रतिशत आवास केवल छत्तीसगढ़ में स्वीकृत किए गए हैं, जो प्रदेश की भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि है। आधारभूत संरचना हो या विकास हो, सबमें भाजपा सरकारों ने उल्लेखनीय काम किया है।

श्री देव ने कहा कि जहाँ तक नगरीय निकाय का प्रश्न है, पिछले एक वर्ष में नगरीय निकायों में सड़क, पुलिया निर्माण और आधारभूत संरचना के विकास की दृष्टि से काफी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। ये सारे काम कांग्रेस के पाँच सालों के कार्यकाल में बंद पड़े हुए थे।

जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और अपने वचनों का पूर्ण रूप से निष्पादन, यह लक्ष्य भाजपा का प्रारंभ से ही रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार इस दिशा में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के अपने ध्येयवाक्य के साथ बहुत तेजी से काम कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने प्रदेश की अधिकतर नगर पंचायत व नगरपालिका के पार्षद व अध्यक्ष पदों के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने की जानकारी देते हुए प्रदेश के 14 में से 10 नगर निगमों, जहाँ अभी चुनाव हो रहे हैं, के महापौर पद के लिए प्रत्याशियों की के नामों की घोषणा भी पत्रकार वार्ता में की।

CG NEWS:शिक्षक और अधिकारियों के लिए क्यों पहेली है- एक शब्द...?

इनमें रायपुर से  मीनल चौबे, बिलासपुर से  पूजा विधानी, जगदलपुर से संजय पांडेय, दुर्ग से श्रीमती अलका बाघमार, राजनांदगाँव से पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, धमतरी से भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा, रायगढ़ से जीवर्धन चौहान, कोरबा से श्रीमती संजूदेवी राजपूत, अम्बिकापुर से श्रीमती मंजूषा भगत और चिरमिरी से रामनरेश राय महापौर पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *