CG Election 2025: गरियाबंद नगर पालिका और रायगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष, पार्षद उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

CG Election 2025: नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने गरियाबंद जिले के 5 नगर पंचायत अध्यक्ष समेत गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इधर रायगढ़ के किरोड़ीमलनगर नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष और पार्षद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई।

भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रशांत मानिकपुरी को मैदान में उतारा गया है।

वहीं राजिम नगर पंचायत में महेश यादव, फिंगेश्वर नगर पंचायत में उत्तम राजवंशी, कोपरा नगर पंचायत में रूपनारायण साहू, छुरा नगर पंचायत में लुकेश्वरी निषाद एवं देवभोग नगर पंचायत में अनिता विकास उपाध्याय को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है।

रायगढ़ किरोड़ीमलनगर नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष सुनीता मोहन विश्वकर्मा को उम्मीदवार बनाया है। साथ ही 15 वार्डों के लिए पार्षद उम्मीदवार के नामों की सूची जारी की है।

CG NEWS:बिलासपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री हवाई उड़ानों को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात करें

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *