अमर जन्मदिन…मध्यरात्रि से जश्न में डूबा शहर…बधाइयों का लगा तांता…जननायक को शुभकामना देने पहुंचे केन्द्र और राज्य के मंत्री

ठीक 12 बजे अमर ने काटा कार्यकर्ताओं के साथ केक..ढोल ताशा की गूंजी आवाज

बिलासपुर–आज यानी 22 सितम्बर को बिलासपुर शहर सुबह से ही नगर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन में डूबा नजर आया।  गली से स़ड़क तक जगह जगह जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आम से लेकर खास सभी ने पूर्व मंत्री और नगर विधायक अमर अग्रवाल के निवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी है। विधायक निवास से लेकर शहर के कोने कोने में समर्थकों ने कार्यक्रम का आयोजन कर केक काटा। माता महामाया से लम्बी उम्र की कामना कर अपनी भावनाओं को जाहिर किया।

मध्यरात्रि भीड़ और भावुक हुए अमर

 

22 सितम्बर को बिलासपुर स्थित नगर विधायक के बंगले में आम और खास का जमावड़ा देखने को मिला। क्या आम और क्या खास सभी ने विधायक निवास पहुंचकर बधाई दी। केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरूण साव निवास पहुंचकर अमर को बधाई दी है। संगठन के नेताओं ने अमर अग्रवाल के लिए माता महामाया से दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा।

 

बीती रात जैसे ही खड़ी की तीनों सुईयां 12 के अंक पर पहुंची। …अमर अग्रवाल के निवास के सामने ठोल ताशा बजना शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने अरपांचल का शेर के साथ अमर अग्रवाल का जयघोष किया। अमर अगर अग्रवाल ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में केक काटा। सभी को बधाइयां देते हुए कहा कि शहर का समग्र विकास ही उनका पहला और अंतिम लक्ष्य है। जब तक सांसे चलेंगी जनता की सेवा ही उनका धर्म है। केक काटने के बाद उपस्थित सभी लोगों ने नगर विधायक को केक खिलाया। अमर अग्रवाल ने भी सभी के भावनाओं का उतनी ही शिद्दत के साथ सम्मान किाय। उपस्थित लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मध्य रात्रि एकत्रित यह भीड़ उनकी ताकत है। इस ताकत के दम पर जनता के सपनों को साकार करूंगा।

आम आदमी पार्टी नेताओं का आरोप...लोहारडीह हत्या या आत्महत्या..बहुत बड़ी साजिश..सक्षम जज की अगुवाई में हो न्यायिक जांच

 

भावुक अमर ने कहा कि जनता का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। इस ऋण को इस जन्म में उतारना संभव नहीं है। बावजूद इसके अंतिम सांस तक जनता के प्यार को साकार करने का अनवरत प्रयास करूंगा।

 

मिठाइयों का वितरण..बधाइयों का तांता

 

सुबह घर से बाहर निकलने के पहले ही विधायक निवास के सामने बधाई देने वालों में पूरा शहर नजर आया। क्या आम, क्या खास, क्या सत्ता पक्ष क्या विपक्ष सभी लोग बधाई देने पहुंचे। इस दौरान शहर का एक एक गणमान्य नागरिक जननायक का फूल माला से स्वागत किया। शहर विकास को लेकर अमर की बचनबद्धता के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया। अमर ने भी सभी को मिलने का भरपूर अवसर दिया। पूरे समय तक मिठाइयों का वितरण के साथ बधाईओं का तांता रहा।

 

मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

 

 केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने भी नगर विधायक के निवास पहुंचकर बधाई देने के साथ जनता के प्रति उनके प्यार को अविस्मरणीय बताया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने भी पूर्व मंत्री के आवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी। मंत्री ने दीर्घायु की कामना करते हुए जननायक के प्यार और कार्य दोनों को याद किया। जिले के दिग्गज अधिकारियों ने भी बुके भेंट कर बधाई दी है।

पहला और अंतिम प्रण

साढ़े साढ़े 12 बजे के बाद निवास कार्यालय पूरा नगर बधाई देने पहुंचा।  पूरे दिन हजारों की संख्या में बधाई देने पहुंचने वालों को अमर ने गले लगाया। अलग अलग समय पर लोगों ने अपने नेता के साथ फोटो खिचवाया। भारी संख्या में बधाई देने पहुंची महिला विंग से अमर ने संवाद किया। उन्होने एक बार फिर दुहराया कि जनता और विलासपुर की सेवा ही उनका पहला और अंतिम प्रण है।

अधेड़ ने नाबालिग का किया अपरहण...शादी का झांसा देकर प्रतापगढ़ में किया बलात्कार...पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles