CG election 2025: भाजपा ने लखनपुर व सीतापुर नगर पंचायत के पार्षद प्रत्याशियों की जारी की सूची

CG Election 2025/अंबिकापुर।भाजपा द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के तहत सरगुजा जिले के 2 नगर पंचायत लखनपुर व सीतापुर के पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा (CG election 2025) कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक लखनपुर के 15 वार्डों में से 14 तथा सीतापुर में 10 पार्षद प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए गए हैं। लखनपुर के एक वार्ड तथा सीतापुर के 5 वार्डों में प्रत्याशियों के नामों को लेकर माथापच्ची जारी है। वहीं नामों की घोषणा होने से टिकट मिले प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के चेहरे खिल उठे हैं।

नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही निगम व नगर पंचायतों में मेयर, अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों के दावेदार मैदान में हैं। भाजपा व कांग्रेस में अभी भी टिकट (CG election 2025) पाने की होड़ लगी हुई है। किसे टिकट मिलेगा? इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

इसी बीच भाजपा ने नगर पंचायत लखनपुर व सीतापुर के पार्षद प्रत्याशियों के अधिकांश नामों की घोषणा कर दी है। नामों की घोषणा भाजपा सरगुजा के प्रवक्ता संतोष दास व रुपेश दुबे ने की। गौरतलब है कि नगर निगम व नगर पंचायतों में 11 फरवरी को वोटिंग व 15 फरवरी को मतगणना होगी।

लखनपुर नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 14 वार्ड के प्रत्याशी (CG election 2025) के नामों की घोषणा कर दी है। वार्ड क्रमांक 1 से उर्मिला खलखो, वार्ड 2 से विनोद कश्यप, वार्ड 3 से निशांत गुप्ता, वार्ड 4 से अमित कुमार बारी, वार्ड 5 से चंद्रभान सिंह, वार्ड 6 से शमीम खान, वार्ड 7 से नेहा बंसल के नाम पर मुहर लगी है।

इसी प्रकार वार्ड 9 से पूनम साहू, वार्ड 10 से सत्यनारायण दुबे, वार्ड 11 से बृजकिशोर पांडेय, वार्ड 12 से संध्या देवी ठाकुर, वार्ड 13 से सीनू देवी, वार्ड 14 से संपत राम व वार्ड 15 से राजेश सारथी को टिकट दी गई है। वार्ड 8 के पार्षद प्रत्याशी के नाम अभी तय नहीं किए गए हैं।

लखनऊ में ‘रन फॉर यूनिटी’ के शुभारंभ पर बोले मुख्यमंत्री, सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

सीतापुर (CG election 2025) के 15 वार्डों में से 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भाजपा ने कर दी है। वार्ड क्रमांक 2 से भवानी सिंह, वार्ड 5 से विकास कुमार एक्का, वार्ड 6 से सदानंद गुप्ता, वार्ड 8 से विकास लकड़ा, वार्ड 9 से तेजू पैंकरा,

वार्ड 11 से भोला राम मिंज, वार्ड 12 से सनिता पैंकरा, वार्ड 13 से प्रिया पैंकरा, वार्ड 14 से विवेक नामदेव व वार्ड 15 से विष्णु अग्रवाल को टिकट दी गई है। वहीं वार्ड क्रमांक-1, 3, 4, 7 व 10 के प्रत्याशियों को लेकर पार्टी में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *