CG Cabinet Meeting: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव की अध्‍यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू

CG Cabinet Meeting:रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्‍यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय में शुरू हो चुकी है।बैठक में मंत्रियों के साथ राज्‍य सरकार के आला अफसर भी मौजूद हैं।

CG Cabinet Meeting:मीडिया रिपोर्ट अनुसार  नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी के बीच आज हो रही कैबिनेट की बैठक में राज्‍य सरकार कुछ बड़े फैसले कर सकती है।

CG Cabinet Meeting:इसके पहले तीस दिसंबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

CG Cabinet Meeting: मंत्रिपरिषद द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री जी द्वारा फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया गया है, जिसके परिपालन में फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का अनुमोदन किया गया।

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए ’’राज्य स्तरीय समिति’’ की अनुशंसा दर स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया।

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किये जाने का निर्णय लिया गया।

 

CG NEWS:डा.पालेश्वर प्रसाद शर्मा की रचनाओं को पढ़कर छत्तीसगढ़ को जान सकते हैं - आचार्या डा.पुष्पा दीक्षित

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *