निर्वाचन में लापरवाही..पंचायत सचिव पर गिरी गाज…सीईओ ने किया निलम्बित

जिला पंचायत सीईओ की कारवाई..सचिव निलंबित

बिलासपुर…बिल्हा विकासखंड के ग्राम खैरखुण्डी पंचायत सचिव  मनहरण लाल सांडे ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति घोर  लापरवाही को अंजाम दिया.. उच्चाधिकरियों के आदेशो का पालन नहीं करने पर सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत सचिव  मनहरण लाल सांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के नाम निर्देशन केन्द्र पंचायत भवन लखराम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ड्युटी में कार्यरत पंचायत सचिव  मनहरण लाल सांडे नशे की हालत में पाया गया। मनहरण लाल साडे, पंचायत सचिव को छ.ग. पंचायत आचरण नियम 1998 एवं छ.ग. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से सीईओ जिला पंचायत ने  निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में बताया गया है कि निलंबन अवधि में ग्राम पंचायत खैरखुण्डी का अतिरिक्त प्रभार श अशोक कुमार दुबे, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत परसाही जनपद पंचायत बिल्हा को सौंपा गया है।

 मनहरण लाल सांडे, पंचायत सचिव का मुख्यालय निलंबन अवधि में जनपद पंचायत बिल्हा निर्धारित रहेगा..इस अवधि में  नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

पीढ़ियां हो जाती है बरबाद..सामाजिक आर्थिक प्रतिष्ठा को लगता है धक्का..अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना ने कहा..डर के आगे जीत होती है

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *