कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के घर पर CBI का छापा..8 सदस्यी टीम ने 6 बजे बोला धावा…बन्द कमरे PSC सदस्यों से पूछताछ…

PSC घोटाला जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम..

बिलासपुर— पीएससी घोटाला जांच को लेकर पहली बार सीबीआई की टीम बिलासपुर पहुंची है। आठ सदस्यीय टीम ने सबसे पहले यदुनन्दनगर स्थित राजेन्द्र शुक्ला के पुराने मकान में धावा बोला। इसके बाद सीबीआई की टीम तिफरा परसदा स्थित राजेन्द्र शुक्ला के घर पहुंची। सुबह करीब 6 बजे अधिकारियों ने दरवाजे पर दस्तक दिया। सीबीआई टीम को जानकारी मिली कि है  राजेन्द्र शुक्ला दो दिन से घर से बाहर है।

एक महिला और 7 पुरूष अधिकारियो के साथ सीबीआई की टीम बिलासपुर पहुंची। टीम के सभी सदस्य सुबह करीब 6 बजे कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के तिफरा परसदा स्थित आवास पर धावा बोला। टीम के सदस्य सबसे पहले राजेन्द्र शुक्ला के पुराने घर यानी यदुनन्दननगर में धावा बोला। इस दौरान परिवार के सदस्यों से बातचीत करने के बाद सीबीआई की टीम राजेन्द्र शुक्ला के नए मकान पहुंची।

 नए मकान का दरवाजा खटखटाने के बाद घर के  सदस्य बाहर आए। घर के सदस्यों ने बताया कि राजेन्द्र शुक्ला पिछले दो दिनों से घर से बाहर है। इसके बाद महिला समेत सीबीआई के सभी आठ अधिकारी राजेन्द्र शुक्ला के घर में दाखिल हुए। खबर लिखे जाने तक बन्द कमरे में पूछताछ शुरू है।

जानकारी देते चलें कि राजेन्द्र शुक्ला का बेटा स्वर्णिम शुक्ला का चयन पीएससी में हुआ है। बताते चलें कि पीएससी परीक्ष 2022-23 को लेकर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा था। तत्कालीन समय प्रतियोगी छात्रों ने परीक्षा परिणाम का विरोध किया था।  मामले में आरोप लगाया गया कि कांग्रेस सरकार के नेता और अधिकारी अपने रिश्तेदारों का गलत तरीके से चयन करवाया है। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावः 126 प्रत्याशी लडेंगे जिला पंचायत चुनाव..अंतिम दिन 16 लोगों ने लिया नाम वापस...वैलेट छोटा करने में किया सहयोग

सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु साव ने साल 2022-23 पीएससी परीक्षा जांच का आदेश दिया। इसी क्रम में सीबीआई की टीम आज कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के घर पहुंची। बन्द कमरे में घर के सदस्यों स पूछताछ हो रही है। जानकारी मिली रही है कि राजेन्द्र शुक्ला अधिकारी बेटा इस समय रायुपर मैं है। बहरहाल क्या कुछ पूछताछ हो रही है..इसकी जानकारी अभी तक बाहर नहीं आयी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles