72 लीटर महुआ शराब एवं 210 किलो ग्राम महुआ लाहन पकड़ाया

रायगढ/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने अवैध मदिरा के परिवहन, भंडारण एवं बिक्री पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। उक्त निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए 72 लीटर महुआ शराब एवं 210 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया।

मौके पर मदिरा बनाने के बर्तन बरामद करते हुए अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत गैर-जमानतीय धाराओं में प्रकरण कायम किया है।

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब निर्माण की सूचना मिलने पर वृत्त-घरघोड़ा अन्तर्गत ग्राम-बिलासखार थाना पूँजीपथरा, जंगल में कुरकुट नदी किनारे पहुँचे जहां उक्त स्थल पर चार प्लास्टिक डिब्बा में भरी प्रत्येक में 15-15 लीटर कुल 60 लीटर, एक प्लास्टिक बॉटल में 2 लीटर, एक प्लास्टिक पालीथिन में भारी 10 लीटर इस तरह कुल 72 लीटर महुआ शराब एवं 14 प्लास्टिक बोरियों में भरी कुल 210 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया।

उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक संतोष नारंग एवं जितेश नायक, आबकारी आरक्षक तुलेश्वर राठौर, राजेश्वर सिंह ठाकुर, भेखराम पटेल उपस्थित थे।

रायगढ़ विकासखंड के किरोड़ीमल नगर संकुल केंद्र के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सराईपाली पश्चिम में 6 नवंबर को उत्सव के रूप में मनाया गया। गत वर्ष शासन की महत्वपूर्ण योजना आदिवासी बालक-बालिकाओं के लिए संचालित होने वाली एकलव्य आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा में शाला के पांच छात्राएं शामिल हुई थी जिसमें चार छात्राओं का चयन हुआ।

चयन पश्चात वर्तमान में तीन छात्राएं खरसिया विकासखंड स्थित ग्राम चोढ़ा के एकलव्य आवासीय विद्यालय में अध्यनरत है, उन छात्राओं के साथ-साथ गत वर्ष कक्षा पांचवी में पढऩे वाले शाला के अन्य छात्र-छात्राओं का भी स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और आगंतुकों के द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधन किया गया। संबोधन की कड़ी में चयनित छात्राओं के द्वारा भी अपने अनुभव सभी बच्चों से साझा किये, प्रधान पाठक के द्वारा मंच संचालन एवं आभार व्यक्त किया गया।

सिस्टम ने किया शर्मसार..अति पिछड़ी जनजाति परिवार को एम्बूलेन्स चालक ने लूटा..गिड़गिड़ाते गरीब पण्डो को देना पड़ा किराया

कार्यक्रम के पश्चात बच्चों एवं आगंतुकों के लिए न्योता भोज का व्यवस्था किया गया था जिसका सभी ने आनंद लिया और बच्चे पौष्टिक आहार पाकर गदगद हो गए और उनके द्वारा भविष्य में अच्छा करने हेतु शाला प्रबंधन समिति, शाला स्टाफ  एवं आगंतुकों को आश्वस्त किया कि हम भी अच्छे से पढ़-लिखकर शाला के साथ-साथ गाँव जिले का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पीतांबर पटेल उपाध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी सिदार, विशिष्ट अतिथि प्रधान पाठक घनश्याम सिंह पटेल, प्रधान पाठक राजेंद्र चौरसिया, पालकगण छबिलाल सिदार, गोकुल सारथी, मनीष सिदार, रमेश सारथी, रमाशंकर बिन्झवार, लक्ष्मीन सिदार, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी चौहान, तिलोतमा पटेल, शाला के शिक्षकगण श्याम कुमार कमल, निरुपमा वैष्णव, प्रधान पाठक सी पी राहुल डनसेना एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles